Menu Close

मुरादाबाद : ट्रक चालक मोनू करता था मुस्लिम लडकी से प्रेम, लडकी के सगे भाईयों ने मिलकर की हत्या

आरोपी गिरफ्तार

गंगा-जमुनी तहजीब के पैरोकार, सेक्युलर लोग अब चुप क्यों है ? – सम्पादक, हिन्दुजागृति

मुरादाबाद : डिलारी थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते ट्रक चालक मोनू की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने हत्यारोपित दोनों धर्मांध सगे भाईयों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर दिया। दो अलग-अलग समुदाय का मामला होने के कारण गांव में तनाव व्याप्त था। शुक्रवार को ग्रामीणों ने थाने का घेराव करके प्रदर्शन किया था। इस दौरान पूछताछ के लिए बुलाए गए कुछ युवकों को छोडने के बाद ग्रामिणों ने प्रदर्शन किया था।

हालांकि पुलिस ने शाम को इस मामले में दोनों हत्यारोपित भाईयों को गिरफ्तार करने के साथ ही घटना का पर्दाफाश कर दिया। सीओ ठाकुरद्वारा डा.अनूप सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपितों ने घटना को स्वीकार किया है। उनकी निशानदेही पर मृतक के जूते और मोबाइल फोन बरामद करने की कार्रवाई की गई। दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

डिलारी थाना क्षेत्र के मासूमपुर गांव निवासी मोनू ट्रक चालक था। परिवार में पिता जगत सिंह के साथ ही मां प्रेमवती, भाई मोंटी व तीन बहनें कमलेश, कुसुम व नीतू हैं। मृतक के भाई मोंटी ने पुलिस को बताया कि, उसके भाई मोनू गांव में ही एक मुस्लिम युवती से प्रेम करता था। जब इस बात की जानकारी युवती के भाईयों को हुई तो उन्होंने मोनू को हत्या करने की भी धमकी दी थी। बुधवार सुबह मोनू शौच करने के लिए के लिए जंगल गया था।

इसके बाद से वह लापता हो गया था। गुरूवार को गांव के बाहर छिद्दा के खेत में मोनू का शव मिला था। पुलिस ने मृतक के भाई मोंटी की तहरीर के आधार पर वसीम, नसीम, फैजाब और यामीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार शाम को पुलिस ने आरोपित नसीम और उसके भाई वसीम को डिलारी थाना क्षेत्र के राजपुर केसरिया गांव की पुलिया के पास गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों युवक ने हत्या की बात को स्वीकार किया।

आरोपितों ने बताया कि, बुधवार सुबह मोनू जंगल की ओर जा रहा था। उसी दौरान दोनों ने उसे रोकने के बाद पूछा की वह फोन पर किससे बात करा है। उस दौरान मोनू आरोपितों की बहन से बात करने की जानकारी दी। इसी बात को लेकर दोनों भाईयों को गुस्सा आ गया। मारपीट करने के बाद दोनों घसीटकर मोनू को गेहूं के खेत में ले गए। इसके बाद मोनू के मफलर से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर जूते और मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया। सीओ ने बताया कि दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

स्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *