Menu Close

महाराष्ट्र के किलों पर अवैधरूप से मजारें, दरगाह और कब्र बनाकर उनका हो रहा इस्लामीकरण रोकें एवं अतिक्रमणों को तत्काल हटाए !

हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से कोल्हापुर में ज्ञापन प्रस्तुति

कोल्हापुर : महाराष्ट्र के गढ-किलों पर अवैध मजारें, दरगाहें और कब्रें बनाकर उनके किए जा रहे इस्लामीकरण को रोकने के लिए इन अतिक्रमणों को तुरंत हटाया जाए, इस मांग को लेकर भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग के महानिदेशक के नाम से २४ जनवरी को निवासी उपजिलाधिकारी शंकरराव जाधव को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया । इस अवसर पर शिवसेना के करवीर तहसीलप्रमुख श्री. राजू यादव, हिन्दुत्वनिष्ठ श्री. शरद माळी, श्री महालक्ष्मीदेवी भक्त समिति के श्री. प्रमोद सावंत, महाराष्ट्र सोल्जर फोर्स (रेस्क्यु) के अध्यक्ष श्री. सुरेश पाटिल, विशालगढ रक्षा एवं अतिक्रमणविरोधी क्रियान्वयन समिति के कोल्हापुर जनपद समन्वयक श्री. किरण दुसे, हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. बाबासाहेब भोपळे एवं श्री. शिवानंद स्वामी उपस्थित थे ।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *