Menu Close

बिलासपुर हिंसा : हिंदू नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात की

मुसलमानों द्वारा भडकाई गई दंगल में पुलिस द्वारा हिन्दुओं को बंदी बनाने का प्रकरण

अपराधियों को पकडकर कडी कारवाई की जाएगी ! – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

रायपुर (छत्तीसगढ) – राज्य के बिलासपुर जिले के खपरगंज एवं मसानगंज में कुछ दिन पहले मुसलमानों द्वारा हिन्दुओं पर पथराव कर दंगल भडकाई गई थी। इस प्रकरणमें हिन्दुत्वनिष्ठ नेताओं के एक शिष्टमंडल ने राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा से भेंट की । शिष्टमंडल ने ज्ञापन सौंपकर प्रकरण की गहन जांच की मांग की एवं बताया कि हिन्दुओं को झूठे प्रकरण में फंसाया गया है । इस पर शर्मा ने शिष्टमंडल को सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि प्रकरण की पूर्णतः निष्पक्ष जांच की जाएगी एवं किसी भी स्थिति में किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा । राज्य सरकार इस घटना में सम्मिलित वास्तविक अपराधियों के विरुद्ध कडी कानूनी कारवाई करेगी । हिन्दु जनजागृति समिति के छत्तीसगढ संघटक श्री सुनील घनवट ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इस आश्वासन की जानकारी दी ।

क्या प्रकरण है?

खपरगंज क्षेत्र में हिन्दुओं को लक्ष्य बनाकर योजनाबद्ध आक्रमण किया गया । न्याय की मांग के लिए पुलिस थाने गए निर्दोष हिन्दु युवकों को बंदी बना लिया गया ।

शिष्टमंडल में सम्मिलित हिन्दु नेता: श्री कमल विश्वास, अधिवक्ता आशीष शर्मा, सुदीप सनातनी एवं अन्य ।

हिन्दुत्वनिष्ठों की मांगें इस प्रकार हैं

१. जिन घरों से योजनाबद्ध पथराव एवं पेट्रोल बम फेंके गए, उनकी पहचान कर उनकी अवैध संपत्तियों पर तत्काल ‘बुलडोजर’ कारवाई की जाए।

२. झूठे प्रकरण में बंदी बनाए गए निर्दोष हिन्दु युवकों को बिना किसी विलंब के सम्मानपूर्वक मुक्त किया जाए।

Latest News