Menu Close

गढ-किलों पर अवैध मजारों दरगाहों और कब्रों का निर्माण करने से हो रहे इस्लामीकरण को रोकने हेतु इन अतिक्रमणों को तत्काल हटाया जाए !

कुर्डूवाडी (सोलापुर) के राष्ट्र एवं धर्मप्रेमियों का पुलिस और प्रशासन को ज्ञापन

पुलिस उपअधीक्षक डॉ. विशाल हिरे को निवेदन देते हुए धर्मप्रेमी

कुर्डूवाडी (जनपद सोलापुर) : हिन्दू जनजागृति समिति गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में प्लास्टिक के राष्ट्रध्वजों और तिरंगे के रंगोंवाले मास्क की बिक्री करनेवालों पर कानूनी कार्यवाही की जाए, साथ ही महाराष्ट्र में स्थित गढ-किलों पर अवैधरूप से मजारों, दरगाहों और कब्रों का निर्माण करने से हो रहे इस्लामीकरण को रोकने हेतु पुरातत्त्व विभाग का दल भेजकर इन सभी अतिक्रमणों को तत्काल हटाया जाए, इन मांगों को लेकर यहां की पुलिस और प्रशासन को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया । प्रांताधिकारी ज्योति कदम, पुलिस उपअधीक्षक डॉ. विशाल हिरे और पुलिस निरीक्षक विक्रांत तांबे को ये ज्ञापन प्रस्तुत किए गए । इस अवसर पर यहां के राष्ट्रीय विश्वगामी व्यापारी संघ के अध्यक्ष व्यंकटेश लंगोटे, संगठक अभिजीत उबाळे, साथ ही सचिन पवार, बाळासाहेब पवार, सचिन नरुटे, शुभम् उबाळे, हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. विक्रम घोडकेसहित अन्य राष्ट्र एवं धर्मप्रेमी नागरिक उपस्थित थे ।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *