Menu Close

राजस्थान में लव जिहाद का मामला – धर्मांध सद्दाम ने विवाह के लिए बदलवाया धर्म और फिर…

अजमेर : अजमेर जिले के केकड़ी क्षेत्र मे लव जिहाद का मामला सामने आने के बाद हिन्दुत्वनिष्ठ संगठन विरोध के लिए संघटित हो गए हैं ! वहीं, पीड़िता की रिपोर्ट पर सरवाड थानाधिकारी ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि, सरवाड निवासी नाबालिग पीड़िता ने सरवाड़ निवासी सद्दाम पर यह आरोप लगाया है । पीड़िता का कहना है कि, आरोपी ने प्रेमजाल में फंसाकर मोबाइल से उसकी अश्लील फोटो खींची और फोटो दूसरे को दिखाने के नाम पर बलात्कार करता रहता था !

उत्तर प्रदेश में ले जाकर किया धर्म परिवर्तन

पीड़िता ने यह भी बताया कि, आरोपी ने उत्तर प्रदेश ले जाकर धर्म परिवर्तन कराते हुए उससे निकाह किया। निकाह के बाद पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी ने केकड़ी के निजी अस्पताल में ले जाकर गर्भपात करवा दिया !

पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

बता दें पुलिस उपाधीक्षक राजेश वर्मा ने मामले की जांच सरवाड़ पुलिस को सौंपते हुए कारवाई के निर्देश दिए। सरवाड़ थानाप्रभारी भवानी सिंह ने आरोपी सद्दाम के खिलाफ पोक्सो एक्ट एवं धर्म परिवर्तन करवाने के मामले मे मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता का करवाया गया मेडिकल

वहीं, शुक्रवार को पीड़िता का सरवाड़ अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। पीड़िता को केकड़ी अदालत में पेश कर कलमबद्ध बयान करवाया जा चुका है। थानाप्रभारी भवानी सिंह ने बताया कि, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदूवादी संगठन हुए लामबंद

इस मामले की जानकारी मिलने के बाद केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के हिंदूवादी सगठन लामबंद है ! हिंदूवादी संगठनों के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर कठोर कारवाई की मांग की है !

स्रोत : झी न्यूज

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *