Menu Close

उत्तर प्रदेश : नाबालिग लडकी का कराया धर्म परिवर्तन, निकाह से पहले धरा गया धर्मांध प्रेमी

थाना रेलवे रोड में युवती से पूछताछ करती पुलिस

मेरठ में एक नाबालिग लडकी का पहले धर्म परिवर्तन कराया और अब शादी की तैयारी थी ! एक कार में दो धर्मांध युवक और एक लड़की होने की सूचना पर रेलवे रोड पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। लडकी युवक के साथ जाने पर अड़ी रही। पुलिस गुरुग्राम (हरियाणा) से उसके परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।

पुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर दो धर्मांध युवक कार से एक लड़की के साथ शारदा रोड स्थित एक फोटोस्टेट की दुकान पर पहुंचे थे। कागजातों की फोटोकॉपी कराने के दौरान देखा गया कि, आधार कार्ड पर दी गई जन्मतिथि के अनुसार लड़की नाबालिग थी और धर्मांध युवक से उसका कोई संबंध नहीं था ! शक होने पर इसकी सूचना संकल्प संस्था के अध्यक्ष अतुल शर्मा को दी गई। अतुल शर्मा की सूचना पर पुलिस ने रेलवे रोड क्षेत्र में गाड़ी पकड़ ली। दोनों युवकों और लड़की को पूछताछ के लिए थाने ले आए।

युवती साथ जाने पर अड़ी

थाने में पूछताछ के दौरान धर्मांध युवक ने अपने आपको सिवालखास जानी का निवासी बताया। जो फिलहाल गुरुग्राम में रह रहा है। लड़की मूल निवासी आसाम की है, जिसका परिवार वर्तमान में गुरुग्राम में रह रहा है। लड़की ने बताया कि, वह उस युवक से प्रेम करती है। पिछले साल अक्तूबर में वह युवक के साथ घर छोड़कर चली गई थी। उसके परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को बरामद किया। उसे उसके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया, जबकि युवक को जेल भेज दिया था। युवक के जेल से बाहर आते ही उसने संपर्क साधा और दोनों ने शादी करने की योजना बना ली ! तीन माह बाद वह बालिग हो जाएगी। इसके बाद दोनों शादी कर लेंगे।

धर्म बदलने की बात कुबूली

पुलिस हिरासत में मौजूद युवक ने बताया कि, लड़की के परिजन मारपीट करते थे। इसलिए वह उसे लेकर घर से निकल गया। उसने शादी के लिए लड़की से धर्म परिवर्तन की बात कही। जिस पर वह राजी हो गई। लड़की के परिजन अब उससे अपना कोई संबंध होने से भी इंकार करते हैं। ऐसे में वह उसे नहीं छोड़ सकता। लड़की के बालिग होने में तीन माह ही बचे थे इसलिए वह कागज तैयार कराने में जुटे थे !

परिजन आने पर कार्रवाई

लड़की के परिजनों से संपर्क कर उन्हें बुलाने का प्रयास किया जा रहा है। उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। – इंद्रपाल, एसओ रेलवे रोड

स्त्रोत : अमर उजाला

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *