Menu Close

लव जिहाद का शिकार बनी पूजा को ससुराल वालों की धमकी, ‘मुसलमानों की तरह रहो, अपनी पूजा-पाठ की नौटंकी बंद करो !’

लव जिहाद के जाल में फंसकर हजारो हिन्दू युवतीयों का जीवन नरक बन गया है। आए दिन लव जिहाद की घटनाए सामने आ रही है। धर्मांधों के झुठे प्यार के झांसे में हिन्दू युवतीयों को न तो अपने महान हिन्दू धर्म को छोडने का अहसास होता है आैर न ही भविष्य में आनेवाले संकट की भनक होती है। झारखंड के सिंदरी में रहनेवाली पूजा के साथ उसके ससुरालवालो ने जो किया वो देख शायद हिन्दू युवतियों की आंखे खुल जाए।

झारखंड में सिंदरी में एक मुस्लिम द्वारा हिन्दू लडकी से निकाह कर उसे प्रताडित किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पति के अलावा ससुर और जेठानी के खिलाफ जबरन धर्म परिवर्तन और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है। न्यायालय में बुधवार (११ सितंबर) को इस मामले की सुनवाई होगी।

ऑपइंडिया में प्रकाशित खबर के अनुसार, पीडिता पूजा सिंह ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने कामरान अहमद के साथ २ जुलाई, २०१३ को शादी की थी। शादी के समय उसने शपथ पत्र दायर किया था कि वो हिन्दू रीति-रिवाज को मानेगी और उस पर धर्मांतरण के लिए किसी भी तरह का दबाव नहीं बनाया जाएगा। शादी के बाद कामरान दिल्ली चला गया जबकि पूजा खुद सिंदरी में रहने लगी।

इसके बाद, कामरान के पिता अली अहमद खान ने पूजा को ताने देना शुरू कर दिया कि वो मुसलमान है, इसलिए हिन्दू रीति-रिवाज को न माने। उसकी जेठानी साजिया खान ने पूजा को प्रताडित करते हुए कहा कि वो अपनी नौटंकी (पूजा-पाठ) बंद करे। पूजा के आरोप के अनुसार, २० जून २०१७ को जब वो मंदिर में पूजा करने गई तो उसके ससुर अली अहमद ने उसका सारा सामान फेंक दिया और कहा कि वो मुसलमान है इसलिए मुस्लिमों की तरह रहे, और हिन्दू धर्म को मानने का ड्रामा बंद करे।

पूजा ने इस प्रकरण की सूचना जब अपने पति को दी तो उसने पूजा का साथ न देते हुए कहा कि उससे जैसा कहा जा रहा है, वो चुपचाप वैसा ही करे। पूजा ने जब अपने ससुर और जेठानी की बात नहीं मानी तो उससे उसके जेवरात छीनकर, मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद वो अपने मायके आ गई।

पूजा ने बताया कि रविवार (१ सितंबर, २०१९) को वो अपने मायके में थी। वहाँ उसके पति और ससुर आए और उसके साथ गाली-गलौच करने लगे और कहा कि अगर उसे अपना दांपत्य जीवन बिताना है तो वो इस्लाम कबूल कर ले। इस घटना की शिकायत पीडिता ने थाने जाकर की। इसी संबंध में अब न्यायालय में ११ सितंबर को सुनवाई होगी।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *