Menu Close

झारखंड : हिन्दू नाम बताकर प्रेमजाल में फंसानेवाले लव जिहादी तौकीर आलम को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

गुमला (झारखंड) : जाति, नाम और धर्म बदलकर प्यार के जाल में एक लडकी को फंसाने के आरोपी को भरनो थाना की पुलिस ने रविवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया।

छद्म नाम से लडकी को अपने जाल में फंसाने और लव जिहाद की घटना को अंजाम देने के मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया आैर एक छापामार दल का गठन किया। एसपी ने बताया कि मामला दर्ज होने के २४ घंटे के भीतर आरोपी तौकीर आलम उर्फ बाबू उर्फ राज को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी के अनुसार तौकीर ने भरनो की एक लडकी को अपने मोबाइल से फोन किया था और लगातार बातचीत करने लगा। वह अपना नाम राज, जाति का नाम उरांव बताया। बातचीत के क्रम में दोनों में दोस्ती हो गई। नौ जनवरी को दिन के १२ बजे जब युवती घर से बाजार करने भरनो पहुंची तब तौकीर आलम उसके पास पहुंच गया और अपना नाम राज उरांव बताया। उसने मोटरसाइकिल से लडकी को सिसई घुमाने की पेशकश की वह लडकी को लेकर सिसई के रास्ते एक नहर के पास पहुंचा और उसके इच्छा के विरुद्ध जबर्दस्ती दुष्कर्म किया।

एसपी ने बताया कि दुष्कर्म का यह चौथा मामला है जिसमें पुलिस ने आरोपी को २४ घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेजा है !

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *