Menu Close

कोपरगांव (जिल्हा नगर, महाराष्ट्र) में ‘राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन’ !

आंदोलन मी सम्मिलीत धर्माभिमानी हिन्दू

कोपरगांव (जिल्हा नगर) : २४ अक्तूबर को छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा के सामने संपन्न हुए राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन में हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. शशिधर जोशी ने ऐसी मांग की कि, ‘पिछले कुछ दिनों से चर्च एवं मिशनरी संस्थाओं में लैंगिक शोषण, बलात्कार, छोटे बच्चों का विक्रय जैसे अपप्रकार सामने आ रहे हैं ! इसी पार्श्वभूमि पर पूरे देश के चर्च एवं मिशनरी संस्थाओं की जांच पड़ताल करने के लिए एक विशेष आयोग नियुक्त करें ! साथ ही इस प्रकरण में सम्मिलित चर्च, पाद्री एवं बिशप इन सभीं पर चल रहे परिवाद शीघ्रगती न्यायालय में प्रविष्ट कर सभी अपराधियों को त्वरित दंड हो; इसलिए केंद्र शासन प्रयास करें !’

आंदोलन के पश्चात तहसिलदार श्री. किशोर कदम की ओर से नायब तहसीलदार श्री. शिवाजी सुसरे को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थी सेना के उपजिल्हाप्रमुख श्री. आदिनाथ ढाकणे, बजरंग दल संयोजक श्री. तुषार आव्हाड, योग वेदांत सेवा समिति के श्री. शिरसाठ चाचा, लहुजी सगंठन के श्री. अमोल पगारे, हिन्दुत्वनिष्ठ श्री. आकाश पंडोरे, श्री. सुरेश चावरे, श्री. साईनाथ कोकणे आदि मान्यवर उपस्थित थे।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *