Menu Close

चंदौली (उत्तरप्रदेश) में हिन्दू राष्ट्र जागृति सभा के आयोजन को उत्तम प्रतिसाद

एम्पॉवरमेंट सोसाइटी एवं हिन्दू जनजागृति समिति के संयुक्त तत्वावधान में ‘हिन्दू राष्ट्र जागृति सभा’

हिन्दू राष्ट्र जागृति सभा में उपस्थित धर्माभिमानी

चंदौली (उत्तरप्रदेश) : यहां के रामवाटिका सभागृह में एम्पॉवरमेंट सोसाइटी एवं हिन्दू जनजागृति समिति के संयुक्त तत्वावधान में हिन्दू राष्ट्र जागृति सभा का आयोजन किया गया था। इस में एम्पॉवरमेंट सोसाइटी के सचिव डॉ. ए. के. सिंह एवं अध्यक्ष श्री. राजेश तिवारी सम्मिलित हुए थे।

इस अवसर पर समिति के उत्तरप्रदेश एवं बिहार राज्योंं के समन्वयक श्री.विश्वनाथ कुलकर्णीद्वारा प्रस्तुत विषय सुनकर ‘हिन्दू राष्ट्र की आवश्यकता क्यों है ?’ यह बात उपस्थित लोगों के ध्यान में आई साथ ही धर्मनिरपेक्षता के नाम पर देश में हिन्दुओं के साथ हो रहे पक्षपात के संदर्भ  में जानकारी भी उन्हें प्राप्त हुई !

हिन्दू युवा वाहिनी के उत्तरप्रदेश उपाध्यक्ष श्री.मनीष पांडेय ने कहा कि, हम सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा हिन्दू राष्ट्र स्थापना के संदर्भ में आयोजित उपक्रमों में साथ रहेंगे एवं वर्ष २०२३ तक भारत को ’हिन्दू राष्ट्र’ बनाएंगे !

क्षणिका

उपस्थितों में से अनेक लोगों ने प्रत्यक्ष रुप से एवं अभिप्राय लिख कर कहा कि वे हिन्दू राष्ट्र जागृति बैठक एवं सभाओं का आयोजन करने की इच्छा रखते हैं !

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *