Menu Close

हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से श्री शनैश्‍चर देवस्थान अधिग्रहण के संदर्भ में शासन को ज्ञापन

शिवसेना विधायक श्री. उदय सामंत एवं श्री. राजन साळवी को प्रस्तुत किया ज्ञापन

रत्नागिरी : अहमदनगर जिले के शनिशिंगणापुर का श्री शनैश्‍चर देवस्थान अधिग्रहण के संदर्भ में किया गया अधिनियम पारित न करने के विषय का ज्ञापन हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से शासन को प्रस्तुत किया गया।

बाईं ओर से श्री. पुरुषोत्तम वागळे, श्री. प्रभाकर सुपल, विधायक श्री. उदय सामंत समिति के कार्यकर्ता श्री. चाळके, श्री. नीलेश शेट्ये, श्री. विजय पाध्ये एवं श्री. चंद्रशेखर गुडेकर

यह ज्ञापन रत्नागिरी के शिवसेना विधायक श्री. उदय सामंत को प्रस्तुत किया गया। उस समय हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. प्रभाकर सुपल, श्री. पुरुषोत्तम वागळे, श्री. नीलेश शेट्ये, श्री. विजय पाध्ये एवं श्री. चंद्रशेखर गुडेकर उपस्थित थे। उस समय विधायक श्री. सामंत ने कहा कि, ‘शासन को इस संदर्भ में पत्र भेजकर सूचित करेंगे !’

बाईं ओर से श्री. संजय पवार, विधायक श्री. राजन साळवी को ज्ञापन देते हुए श्री. विनोद गादीकर एवं श्री. महेश मयेकर

राजापुर में विधायक श्री. राजन साळवी को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। उस समय राजापुर शिवसेना शहरप्रमुख श्री. संजय पवार, हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. विनोद गादीकर एवं हिन्दवी स्वराज्य प्रतिष्ठान के श्री. महेश मयेकर उपस्थित थे।

ज्ञापनद्वारा की गई मांगे इस प्रकार हैं …

१. पश्चिम महाराष्ट्र देवस्थान व्यवस्थापन समिति, पंढरपुर के श्री विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर, श्री तुळजापुर मंदिर, श्री सिद्धीविनायक मंदिर, श्री साई संस्थान, शिर्डी इन शासन अधिग्रहित मंदिरों में किए गए अपहारों की गहरी जांच करने हेतु शासन न्यायालयीन जांच समिति नियुक्त करें साथ ही देवस्थानों में हुए भ्रष्टाचारों को उत्तरदायी रहे लोगों पर त्वरित अपराध प्रविष्ट कर उन्हें बंदी बनाए। इन भ्रष्टाचारों में अपराधी रहे समिति के पदाधिकारियों की एवं देवस्थान के कर्मचारियों की संपत्ति अधिकार में लेकर भ्रष्टाचार रकम की आपूर्ति करें !

२. श्री शनैश्वर देवस्थान का अधिग्रहण निरस्त करें !

३. शासन के अधिकार में होनेवाले मंदिरों का व्यवस्थापन उस मंदिर के मूल न्यासी, धर्मगुरु, पुजारी एवं भक्तों के अधिकार में दें !

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *