Menu Close

आंध्रप्रदेश में संपन्न एक कार्यक्रम में धर्माभिमानियोंद्वारा की गई हिन्दू जनजागृति समिति के कार्य की प्रशंसा !

मंदिर बचाओ !

भाग्यनगर (आंध्रप्रदेश) : यहां ग्लोबल हिन्दू हेरिटेज फाऊंडेशन की ओर से हालही में ‘मंदिर सुरक्षा’ इस विषय पर राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

उस कार्यक्रम में शिवसेना के धर्माभिमानियों ने हिन्दू जनजागृति समिति के कार्य की प्रशंसा करते हुए ऐसा वक्तव्य किया कि, ‘समिति के कार्यक्रम समय पर ही आरंभ होते हैं। अन्य स्थानों पर ऐसा नहीं होता। समिति के कार्यकर्ताओं को जो सेवा दी जाती है वह सेवा, कार्यकर्ता पूरी श्रद्धा से करते हैं। अन्य संघटनों में ऐसा होते हुए नहीं दिखाई देता !’ ये धर्माभिमानी गोवा में संपन्न हुए अखिल भारतीय हिन्दू अधिवेशन में भी सम्मिलित हुए थे।

बेंगलुरू के धर्माभिमानियों ने समिति के संदर्भ में कहा कि, ‘सनातन संस्था के साधकों में एक अलग ही प्रकार की उर्जा दिखाई देती है !’

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *