Menu Close

हिन्दुत्वनिष्ठों के स्वागत के लिए सनातन के रामनाथी आश्रम के द्वार पर खडी की गई लक्षवेधी कमान !

षष्ठ अखिल भारतीय हिन्दू अधिवेशन की सिद्धता अब अंतिम चरण में . . .

रामनाथी (गोवा) : पुण्यभूमि रही इस परशुरामभूमि में १४ जून से आरंभ होनेवाले षष्ठ अखिल भारतीय हिन्दू अधिवेशन की पूर्वसिद्धता के लिए भागदौड चल रही है। इस अधिवेशन की सफलता हेतु बडी मात्रा में हिन्दू जनजागृति समिति सहित अन्य हिन्दुत्वनिष्ठ संघटनों के कार्यकर्ता जोर-शोर से कार्यरत हैं।

आश्रम के प्रवेशद्वार पर खड़ी की गई वैशिष्ट्यपूर्ण स्वागत कमान

अधिवेशन में उपस्थित रहनेवाले हिन्दुत्वनिष्ठों के स्वागत हेतु सनातन के रामनाथी आश्रम के प्रवेशद्वार के सामने वैशिष्ट्यपूर्ण स्वागत कमान खडी कर दी गई है। यह कमान मार्ग से आने-जानेवाले सभी का ध्यान आकर्षित कर रही है। गोमंतकवासियों में भी इस अधिवेशन के प्रति उत्सुकता है ऐसा दिखाई दे रहा है।

अधिवेशन स्थल श्री रामनाथी देवस्थान में भी अधिवेशन की सिद्धता अंतिम चरणों में है। पूरे देश से विविध हिन्दुत्वनिष्ठों का रामनाथी में आगमन होना प्रारंभ हो गया है। हिन्दुत्वनिष्ठोंद्वारा ‘हिन्दू राष्ट्र’ के उद्घोष हेतु अबतक संपन्न ५ हिन्दू अधिवेशनों की भांति इस यह षष्ठ अधिवेशन को भी सफल बनाने का निश्‍चय किए जाने की जानकारी हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. रमेश शिंदे ने दी।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *