Menu Close

सहारनपुर : मंदिर से शिवलिंग को उखाडकर ले गए, पुलिस फोर्स तैनात

सहारनपुर : यहां रात में कुछ असामाजिक तत्व ग्राम संभालका जुनारदार के रविदास मंदिर में लगे शिवलिंग को उखाड़कर ले गए।

ग्राम संभालका जुनारदार स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर परिसर में ही भगवान शिव का मंदिर है, जिसमें शिवलिंग स्थापित था। शनिवार की रात को असामाजिक तत्वों ने मंदिर से शिवलिंग उखाड़कर गायब कर दिया। रविवार सुबह पूजा करने के लिए मंदिर में पहुंचे लोगों ने शिवलिंग न देखकर हंगामा करना शुरू कर दिया।

सूचना पर पुलिस अधिकारी गांव में पहुंच गए और लोगों से मामले की जानकारी ली। लोगों ने आरोप लगाया कि, किसी ने जानबूझकर शिवलिंग को क्षतिग्रस्त किया है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और जांच कर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।

पुलिस ने मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कृपाराम एवं अन्य लोगों के साथ बैठक की और निर्धारित स्थान पर शिवलिंग स्थापित कराने का निर्णय लिया गया। गांव में जनकपुरी थाना प्रभारी एवं देहात कोतवाली प्रभारी मौके पर तैनात किया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अब्दुल कादिर ने बताया कि, गांव के लोगों से बातचीत की गई है। यह किसी खुरापाती की हरकत है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मंदिर में शिवलिंग की स्थापना करा दी गई है। गांव में माहौल शांतिपूर्ण बना हुआ है।

स्त्रोत : अमर उजाला

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *