Menu Close

द्वेष फैलाने के आरोप में भारतीय इमाम को सिंगापुर ने देश से निकाला

सिंगापुर : सिंगापुर में द्वेष फैलाने वाले बयान के कारण एक भारतीय इमाम को देश से निकाल दिया गया है। इमाम को उनके बयान के लिए लगभग ३,००० डॉलर का जुर्माना भी भरना पड़ा। नल्ला मोहम्मद अब्दुल जमील नामक इमाम क्रिस्चन और यहूदियों के विरुध्द बांटनेवाला बयान देने के दोषी पाए गए थे।

चैनल न्यूज एशिया की रिपोर्ट के अनुसार, इमाम विभिन्न समूहों के बीच धर्म और नस्ल के नाम पर दुश्मनी फैलाने के दोषी पाए गए थे। हालांकि नल्ला मोहम्मद ने राज्य न्यायालय में सुनवाई के दौरान धार्मिक आधार पर शत्रुता बढ़ाने के आरोपों को लेकर खुद को बेकसूर बताया था। चैनल के अनुसार, इस वर्ष फरवरी में इमाम का एक विडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिसमें जुमे की नमाज के बाद वह कह रहे थे, ‘यहूदियों और क्रिस्चन के विरुध्द अल्लाह हमारी मदद करेगा।’ सिंगापुर के गृह मंत्रालय ने बताया कि, इमाम ने जुर्माना भर दिया है और अब उन्हें उसके देश वापस भेजा जाएगा।

गृह मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है, ‘किसी भी धर्म के धार्मिक नेताओं का इस तरह का बयान कार्रवाई के लायक माना जाएगा।’ इससे पहले नल्ला मोहम्मद ने गत शुक्रवार को क्रिस्चन, हिंदू, सिख और बौद्ध धर्म के प्रतिनिधियों के समक्ष माफी मांगी थी। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इमाम ने यहूदी संप्रदाय से भी रविवार को माफी मांगी थी।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *