Menu Close

योगी आदित्यनाथजी ने उत्तर प्रदेश को दूसरा पाकिस्तान बनने से बचा लिया : साध्वी प्राची

संभल : भाजपा नेता साध्वी प्राची ने कहा है कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को दूसरा पाकिस्तान बनने से बचा लिया। उन्होंने कहा, ‘योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद न केवल लोगों में खुशी और आत्मविश्वास की लहर है, अपितु उन्होंने यूपी को दूसरा पाकिस्तान बनने से बचा लिया है।’

उन्होंने योगी का बखान करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार पिछली सरकार के कामों की जांच कर रही है और जल्द ही असलियत सबके सामने आ जाएगी। साध्वी ने कहा, ‘योगी के कामों की वजह से पिछली सरकार के लोगों की नींद उड़ गई है।’ उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी शराबबंदी लागू कर देनी चाहिए।

अयोध्या में प्राचीजी ने कहा था , ‘इस बार रामलला का दर्शन करने आई हूं, अगली बार जब अयोध्या आऊंगी तो राम मंदिर का निर्माण करने के लिए आऊंगी।’

स्त्राोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *