Menu Close

हिन्दू जनजागृति समिति स्वातंत्र्यवीर सावरकरजी के ‘हिन्दू राष्ट्र’ के स्वप्न को वास्तव में उतारेगी – पू. कुंभार महाराज

हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा संत भेंट

पू. कुंभार महाराज को दैनिक सनातन प्रभात का अंक भेंट देते हुए समिति के श्री. हेमंत सोनवणे साथ में अधिवक्ता श्री. गोविंद गांधी

सातारा : स्वातंत्र्यवीर सावरकरजी ने स्वतंत्रता संग्राम हेतु अपने घर का त्याग किया; परंतु स्वतंत्र्य के पश्‍चात भी वे उपेक्षा के ही धनी रहे !

हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा ‘हिन्दू राष्ट्र’ की स्थापना हेतु आरंभ किया गया यह आंदोलन प्रेरणादायक है तथा उसके पीछे ईश्‍वरीय अधिष्ठान भी है। समिति निश्‍चितरूप से स्वातंत्र्यवीर सावरकरजी के ‘हिन्दू राष्ट्र’ के स्वप्न को वास्तव में उतारेगी, इसमें कोई संदेह नहीं है ! पू. कुंभार महाराज ने ऐसे गौरवोद्गार निकाले। सावकरजी के आत्मार्पण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की गई हिन्दुत्वनिष्ठों की बैठक को वे संबोधित कर रहे थे।

इस समय शहर के विविध हिन्दुत्वनिष्ठ संघटनों के पदाधिकारी उपस्थित थे। हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से श्री. हेमंत सोनावणे ने पू. कुंभार महाराज को दैनिक सनातन प्रभात का अंक भेंट दे कर उनसे कार्य हेतु आशीर्वाद प्राप्त किए।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *