Menu Close

केंद्र सरकार बंगाल एवं केरल के हिन्दुओं की रक्षा करें – कोल्हापुर के हिन्दुत्वनिष्ठोंद्वारा मांग

 

कोल्हापुर : बंगाल, असम तथा केरल इन सीमावर्ती क्षेत्रों में हिन्दू समाज पर जानबूझकर आतंक मचा कर विस्थापित करने के पीछे जो षड्यंत्र है उसकी विस्तृत जांच कर उसके पीछे के षड्यंत्र का शोधन करें ! पश्चिम बंगाल में दंगों की घटना पुनः पुनः निर्माण न हो, इस हेतु केंद्र सरकार को एक निश्चित उपाययोजन का विचार करना चाहिए, इन मांगों का ज्ञापन ९ जनवरी को बजरंग दल की ओर से राष्ट्रपति एवं जिलाधिकारी को प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर शिवसेना के करवीर तहसिल प्रमुख श्री. राजू यादव, पतित पावन संघटन के जिलाध्यक्ष श्री. सुनील पाटिल, उपाध्यक्ष श्री. आकाश नवरूखे, हिन्दू एकता आंदोलन के श्री. चंद्रकांत बराले, वन्दे मातरम संगठन के श्री. अवधूत भाट्ये, विहिंप के श्री. अशोक रामचंदानी, रा.स्व. संघ के श्री. अनिरुद्ध कोल्हापुरे, हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. सुधाकर सुतार साथ ही सर्वश्री राजू सूर्यवंशी, सुधीर सूर्यवंशी, रिंकू सोनार, निखिल माळकर, कृष्णा मेरवाडे, राज आजुर्नेकर, दिलीप म्हैतर, भिकाजी भोसले, नामदेव पाटिल आदि धर्माभिमानी भी उपस्थित थे।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News