Menu Close

केंद्रीय स्तर पर उरी आक्रमण की केवल चर्चा न कर पाकिस्तान को दंड देने हेतु युद्ध आरंभ करें – श्री. सुधाकर चौधरी, हिन्दू जनजागृति समिति

उरी आक्रमण की पार्श्वभूमि पर चोपडा (जिला जलगांव) में आंदोलन

राष्ट्रप्रेमियोंद्वारा ज्ञापन स्वीकारते हुए तहसिलदार श्री. दीपक गिरासे
राष्ट्रप्रेमियोंद्वारा ज्ञापन स्वीकारते हुए तहसिलदार श्री. दीपक गिरासे

चोपडा : यहां के तहसील कार्यालय के अहाते में आंदोलन किया गया। इस आंदोलन को संबोधित करते समय हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से श्री. सुधाकर चौधरी ने कहा कि, पाकिस्तानी आतंकवादियोंद्वारा जम्मू की उरी घाटी के आक्रमण में १८ भारतीय सैनिकों को अपने प्राण गंवाने पडे ! उन्होंने आवाहन करते हुए कहा कि, केंद्रीय स्तर पर इस आक्रमण की अब चर्चा न करते हुए पाकिस्तान को दंड देने हेतु युद्ध आरंभ करें !

आंदोलन के उपरांत समिति की ओर से तहसिलदार श्री. दीपक गिरासे को ज्ञापन भी दिया गया। ज्ञापन गृहमंत्री श्री. राजनाथ सिंह के लिए भी भेजा गया।

ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए भाजपा के भूतपूर्व नगराध्यक्ष श्री. राजू शर्मा, श्री. राजू ढाबे, श्री. अनिल पालीवाल, शिवसेना भूतपूर्व उपनगराध्यक्ष श्री. विकास पाटिल, मनसे भूतपूर्व जिलाध्यक्ष श्री. अनिल वानखेडे, नगरसेवक श्री. प्रमोद भाट तथा समिति के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *