ठाणे (महाराष्ट्र) : मूर्तिकार एवं गणेशोत्सव मंडलों की ओर से हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकताओं को उद्बोधन हेतु निमंत्रण

हिन्दू जनजागृति समिति का ‘आदर्श गणेशोत्सव अभियान २०१६’

ठाणे जनपद में हिन्दू जनजागृति समिति के ‘आदर्श गणेशोत्सव अभियान’ को उत्स्फूर्त प्रतिसाद !

Ganesh-Chaturthi

ठाणे : हिन्दू जनजागृति समिति के ‘आदर्श गणेशोत्सव अभियान’ के अंतर्गत समिति के कार्यकर्ताओं ने अबतक जनपद ठाणे, अंबरनाथ, डोंबिवली, कल्याण एवं उल्हासनगर के ३३ मूर्तिकार एवं २८ सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलों से भेंट की है।

इस उद्बोधन अभियान को मूर्तिकार एवं सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलोंद्वारा उत्स्फूर्त प्रतिसाद प्राप्त हुआ। इस उद्बोधन अभियान के पश्‍चात ८ मूर्तिकार एवं कुछ गणेशोत्सव मंडलों ने उद्बोधन हेतु समिति के कार्यकर्ताओं को निमंत्रण दिया है !

इस अभियान के अंतर्गत समिति के कार्यकर्ताओं ने गणेशोत्सव मंडलों से संपर्क कर आदर्श गणेशोत्सव कैसे मनाएं ?, गणेशोत्सव में क्या होना चाहिए और क्या नहीं होना चाहिए, इस विषय में उद्बोधन किया। इस समय हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा प्रस्तुत ‘आदर्श गणेशोत्सव कैसा होना चाहिए ?’ यह ध्वनिचित्र चक्रिका भी दर्शाई गई।

उल्हासनगर महानगरपालिका के पदाधिकारियों को 'आदर्श गणेशोत्सव अभियान' की जानकारी देती हुई अधिवक्ती श्रीमती किशोरी कुलकर्णी
उल्हासनगर महानगरपालिका के पदाधिकारियों को ‘आदर्श गणेशोत्सव अभियान’ की जानकारी देती हुई अधिवक्ती श्रीमती किशोरी कुलकर्णी (दाईं ओर)

अभियान में धर्माभिमानियों का सहभाग

१. कल्याण के सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलों से भेंट करने हेतु समिति के कार्यकर्ताओंसहित भाजपा के कल्याण शहर उपाध्यक्ष डॉ. उपेंद्र डहाके, श्री शिवप्रतिष्ठान हिन्दुस्थान के श्री. मयुरेश गालिंदे, स्वराज्य हिन्दूसेना के श्री. सुशील तिवारी, आदि धर्माभिमानी सम्मिलित हुए।

२. डायघर के भोलेनाथ नगर में समिति के धर्मशिक्षावर्ग में आनेवाले बच्चों ने आदर्श गणेशोत्सव के भित्तिपत्रक जगह जगह पर लगाए।

‘धर्मशिक्षा’ के संदर्भ में शिवसेना पार्षद श्री. सुरेश जाधवद्वारा फ्लेक्स प्रायोजित कर धर्मप्रसार में सहभाग !

समिति के कार्यकर्ताओं ने उल्हासनगर में विसर्जन हेतु कृत्रिम तालाब सिद्ध करने का दायित्व उठानेवाले शिवसेना पार्षद तथा अंबिका मित्रमंडल के अध्यक्ष श्री. सुरेश जाधव से भेंट की।

तब उन्होंने, ‘यदि प्राकृतिक जलाशय उपलब्ध नहीं होंगे, तो भी विसजर्न के समय गणेशमूर्तियों का अनादर नहीं होने देंगे, इसके लिए सावधानी बरतेंगे’ ऐसा आश्‍वासन दिया। इस समय पार्षद श्री. जाधव ने गणेशोत्सव, नवरात्रोत्सव तथा अन्य धर्मशिक्षाविषयक फलक प्रायोजित किए। साथ ही उन्होंने, मंडलों के कार्यकर्ताओं को दर्शाने हेतु समिति के कार्यकर्ताओं से ‘आदर्श गणेशोत्सव एवं आदर्श नवरात्रोत्सव’ की ध्वनिचित्र चक्रिकाएं भी लीं।

अंबरनाथ के नगराध्यक्ष को ज्ञापन

हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से २ सितंबर को अंबरनाथ नगरपालिका की नगराध्यक्षा कु. प्रज्ञा बनसोडे को ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस समय समिति की ओर से अधिवक्ती श्रीमती किशोरी कुलकर्णी ने नगराध्यक्षा कु. प्रज्ञा बनसोडे को ‘आदर्श गणेशोत्सव अभियान’ के संदर्भ में जानकारी दी। इस समय हिन्दू जनजागृति समिति के अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Leave a Comment

Notice : The source URLs cited in the news/article might be only valid on the date the news/article was published. Most of them may become invalid from a day to a few months later. When a URL fails to work, you may go to the top level of the sources website and search for the news/article.

Disclaimer : The news/article published are collected from various sources and responsibility of news/article lies solely on the source itself. Hindu Janajagruti Samiti (HJS) or its website is not in anyway connected nor it is responsible for the news/article content presented here. ​Opinions expressed in this article are the authors personal opinions. Information, facts or opinions shared by the Author do not reflect the views of HJS and HJS is not responsible or liable for the same. The Author is responsible for accuracy, completeness, suitability and validity of any information in this article. ​