Menu Close

असदुद्दीन ओवैसी पर देशद्रोह का अपराध प्रविष्ट कर कार्यवाही करें – तुलजापुरमें तहसीलदार एवं पुलिस को ज्ञापन प्रस्तुत

‘राष्ट्र एवं धर्म’ प्रेमी युवकोंद्वारा तहसीलदार एवं पुलिस से असदुद्दीन ओवैसी पर ‘देशद्रोह’ का अपराध प्रविष्ट करने की मांग

पुलिस को ज्ञापन देते हुए 'राष्ट्र एवं धर्म' प्रेमी
पुलिस को ज्ञापन देते हुए ‘राष्ट्र एवं धर्म’ प्रेमी

तुलजापुर (जिला धाराशिव) : सांसद असदुद्दीन ओवैसीद्वारा ऐसे देशविरोधी वक्तव्य दिए गए कि, यदि उनके गले पर चाक़ू भी रखा गया, तो भी वे ‘भारतमाता की जय’ नहीं कहेंगे !

तुलजापुर के समस्त ‘राष्ट्र एवं धर्म’ प्रेमी युवकोंने सहायक तहसीलदार श्री. पवार एवं पुलिस थाने में थाना प्रभारी श्री. गौतम शिंदे इन्हें, इस प्रकरण में देशद्रोह का अभियोग प्रविष्ट कर उन पर कार्रवाई करने की मांग की।

इस अवसर पर सर्वश्री सुहास साळुंके, संतोष इंगळे, संतोष काळे, प्रवीण नाडापुडे, निवृत्ति माळी, गुलचंद व्यवहारे, विद्याधर सोनवणे, सुरेश नाईकवाडी, अमित कदम, सर्वोत्तम जेवळीकर तथा घोडके के साथ अधिकांश ‘राष्ट्र एवं धर्म’ प्रेमी हिन्दू उपस्थित थे।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *