मांडवी के ‘बिग डैडी’ नाम के कैसीनो पर भगवा ध्वज फहराने से हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत!

पणजी – मांडवी स्थित ‘बिग डैडी’ कैसीनो पर भगवा ध्वज फहराकर हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में कैसीनो प्रबंधन के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए, ऐसी मांग करते हुए हिंदू जनजागृति समिति ने पणजी पुलिस थाने में शिकायत स्वरूप निवेदन दिया है।
> Big Daddy Casino, Mandovi flies Bhagwa Dhwaj – insults Hindu sentiments!
> Bhagwa is sacred symbol of our Dharma, not a decoration for gambling dens. Hindu Janajagruti Samiti files complaint at Panaji Police Station. Strict action under BNS Sec 299 demanded.
#Goa pic.twitter.com/qRHwzlDCz7— Pandurang Dhond (@PandurangDhond7) September 13, 2026
निवेदन में कहा गया है कि हिंदू समाज की अपनी धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं हैं। इन परंपराओं में भगवा ध्वज श्रद्धा का विषय है और इसे पवित्र माना जाता है। जुआ चलने वाले कैसीनो जैसे स्थान पर भगवा ध्वज का उपयोग किए जाने से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
निवेदन में आगे कहा गया है कि ‘भारतीय न्याय संहिता, 2023’ की धारा 299 के अनुसार धार्मिक भावनाओं को आहत करना दंडनीय अपराध है। यदि ध्वज का उपयोग जा








