Menu Close

तिरुनेलवेली (तमिलनाडु) : चिकन बिरयानी बेचने के लिए दुकानदार ने श्री गणेश के चित्र का किया उपयोग

शिकायत के पश्चात दुकान मालिक जयंत गिरफ्तार

तिरुनेलवेली (तमिलनाडु) – यहां एक बिरयानी की दुकान के सामने लगाए गए विज्ञापन के कपडे के फलक पर श्री गणेश को बिरयानी पकाते हुए दिखाया गया था । इसका तीव्र विरोध हुआ । इस विज्ञापन में ‘अरेबिक स्टाइल ६५ बिरयानी – रु. ९९’ ऐसा लिखा गया था । इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होने के कारण शिकायत दर्ज की गई ।

हिंदू संगठनों ने बैनर पर जताई आपत्ति

गैर-शाकाहारी भोजन के एक विज्ञापन में हिंदू देवता भगवान गणेश को दर्शाए जाने पर हिंदुओं और हिंदू मुन्नानी के सदस्यों ने आपत्ति जताई। संगठन के पदाधिकारी, सदस्य एवं कार्यकर्ता तथा स्थानीय निवासी रेस्तरां के बाहर एकत्र हुए और बैनर हटाने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चिकन बिरयानी के प्रचार से जुड़े विज्ञापन में भगवान गणेश की छवि का उपयोग आपत्तिजनक है और इससे हिंदू धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इस मामले को लेकर दुकान के बाहर कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति भी बनी और बाद में यह बैनर सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ।

मामले की सूचना मिलने पर तिरुनेलवेली सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और बैनर हटाया। घटना के वीडियो में एक पुलिस अधिकारी को रिसेप्शन काउंटर पर चढ़कर बड़े विज्ञापन को हटाते हुए देखा गया। पुलिस अधिकारियों ने दुकान मालिक को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले विज्ञापन लगाने से चेतावनी दी और हिंदू मुन्नानी के प्रतिनिधियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इसके पश्चात पुलिस ने ३० वर्षीय दुकान मालिक जयंत को बंदी बनाया है।  अब यह फलक किसने बनवाया तथा कब लगाया, इसका अन्वेषण (जांच) पुलिस कर रही है ।

स्रोत : हिंदी सनातन प्रभात

संपादकीय टिप्पणी
हिन्दुओं को यदि धर्मशिक्षा न हो, तब भी देवताओं के प्रति कैसा भाव होना चाहिए, इतना ज्ञान तो होना ही अपेक्षित है । यदि वह भी न हो, तो ऐसे लोगों को हिन्दू क्यों कहा जाए ?
— संपादक, हिंदू जनजागृति समिति

Latest News