Menu Close

‘हिन्दुहित’ की विविध मांगोंको लेकर पाचोरा-जलगांव मे धर्माभिमानियोंद्वारा तहसीलदार को ज्ञापन

हिन्दुहित’ की विविध मांगोंका पाचोरा-जलगांव के तहसीलदार को ज्ञापन

पाचोरा के तहसीलदार को (दाइं ओर) ज्ञापन देते हुए धर्माभिमानी
पाचोरा के तहसीलदार को (दाइं ओर) ज्ञापन देते हुए धर्माभिमानी

पाचोरा-जलगांव (महाराष्ट्र) : यहांपर हिन्दु धर्माभिमानियोंद्वारा ‘हिन्दुहित’ से संबंधित विविध मांगोंको लेकर यहां के तहसीलदार को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

इस अवसरपर हिन्दु जनजागृति समिति के श्री. प्रणव नागणे, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के श्री. मनीष काबरा, सनातन संस्था की श्रीमती रेखा जाधव, धर्माभिमानी सर्वश्री राजेंद्र सोनवणे, संदीप पाटील, विनोद जगताप, तुषार जगताप एवं सौरभ चंद्राप्रे आदि उपस्थित थे।

इस ज्ञापनद्वारा हिन्दुत्वनिष्ठ संगठन के नेता एवं कार्यकर्ताओंपर आक्रमण करनेवाले सूत्रधारोंकी खोज करें, हिन्दुत्वनिष्ठोंको सुरक्षा प्रदान करें, ‘श्रीकृष्ण, पांडव एवं द्रौपदी’ का अनादर करनेवाला उपन्यास लिखनेवाले आंध्र प्रदेश के लेखक डॉ. यरल्लगदा लक्ष्मीप्रसाद का ‘पद्मभूषण’ पुरस्कार तत्काल निरस्त करें, जम्मू-कश्मीर के मस्जिदोंसे आतंकियोंके समर्थन में घोषणाएं करनेवालोंपर कार्रवाई करें साथ ही आतंकी इशरत जहां प्रकरण में न्यायालय में झूठा शपथपत्र देने के लिए विवश करनेवाले काँग्रेसी नेताओंकी जांच करें आदि विविध मांगे रखी गई हैं।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *