Menu Close

गणतंत्र दिवसपर राष्ट्रध्वज का अनादर रोकने हेतु हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रस्तुत

respect_national_flag

जयपूर (राजस्थान) – २६ जनवरी होने के पश्‍चात कागजी एवं प्लास्टिक के राष्ट्र्र्रध्वज मार्ग पर तथा नालियों में पडे दिखाई देते हैं । यह अनादर रोकने हेतु प्लास्टिक के राष्ट्रध्वज की निर्मिती एवं बिक्री पर पाबंदी लगे एवं जनजागृति द्वारा राष्ट्रध्वज का सम्मान बनाएं रखे, इस मांग को लेकर हिन्दू जनजागृति समिति ने आज मुख्यमंत्री, जयपूर जिला कलेक्टर कृष्ण कुणाल तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग निर्देशक श्री. अनिल गुप्ता जी को ज्ञापन सोपा ।

Jaipur_Dipr_Director_HJS_Gyapan
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निर्देशक श्री. अनिल गुप्ता जी को ज्ञापन देते हुए समिति के कार्यकर्ता

इस समय एड्. हेमंत गुप्ता, हिन्दू जनजागृति समिति के राजस्थान समन्वयक श्री. गजानन केसकर, श्री. आनंद जाखोटिया, श्री. बेगराज शर्मा, योग वेदान्त सेवा समिति के श्री. तेजसिंग गुर्जर, श्री. ओमशंकरजी उपस्थित थे ।

समिति की और से इस विषयपर प्रस्तुत वीडिओ भी जिलाधिकारी को दिखाया गया । इस पर समिति की मुहिम की प्रशंसा करते हुए जिलाधिकारी कृष्ण कुणाल ने प्रत्येक थिएटर में अनिवार्य रूपसे यह वीडिओ दिखाने के निर्देश अतिरिक्त जिलाधिकारी जसवंत सिंहजी को दिए । साथ ही विज्ञापनद्वारा इस विषय में जागृति करने का आश्‍वासन भी दिया ।

Jaipur_Collecter_HJS_Gyapan
जयपूर जिलाधिकारी कृष्ण कुणाल जी को ज्ञापन देते हुए हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ता

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग निर्देशक श्री. अनिल गुप्ता जी ने भी विज्ञापन एवं प्रसिद्धीपत्रक द्वारा इस विषय में जागृति करने में अनुकुलता दर्शायी । समितीद्वारा आकाशवाणी, जयपूर में भी संपर्क कर संबंधित अधिकारीयोंने समिति के इस विषयपर निकाले गए पत्रक के आधारपर आकाशवाणीद्वारा प्रबोधन करनेके निर्देश संबंधितों को दिए ।

हिन्दू जनजागृति समिति गत १० वर्षों से राष्ट्रध्वज का अनादर रोकने का प्रयास कर रही है । इसके लिए समितिद्वारा विद्यालयों में व्याख्यान देना तथा प्रश्‍नोत्तरी कार्यक्रम करना; स्थानिय केबल चालकों के सहयोग से केबल पर क्लिप दिखाना, फ्लेक्स लगाना, हस्तपत्रक बांटना, सामाजिक वेबसाइट पर अभियान चलाना आदि कार्य किया जाता है । साथ ही समितिने मुंबई उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका प्रविष्ट कर सरकार का ध्यान इस ओर मोडा है ।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *