Menu Close

हिन्दुओं के प्रभावी संगठन के लिए हिन्दू अधिवेशन का आयोजन ! – श्री. प्रमोद मुतालिक, संस्थापक अध्यक्ष, श्रीराम सेना

कर्नाटक में हिन्दू जनजागृति समिति तथा श्रीराम सेना के संयुक्त विद्यमान से द्वितीय राज्यस्तरीय हिन्दू अधिवेशन का आयोजन

दायी ओर से श्री. बसवराज बुदिहाळ, कु. प्रियांका स्वामी, श्री. प्रमोद मुतालिक, श्री. गुरुप्रसाद तथा श्री. वेंकटरमण्

हुबळी (कर्नाटक) : हिन्दू जनजागृति समिति तथा श्रीराम सेना के संयुक्त विद्यमान से १२ से १४ अप्रैल की कालावधी में यहां के वासवी महल में द्वितीय राज्यस्तरीय हिन्दू अधिवेशन का आयोजन किया गया है । अधिवेशन निमित्त आयोजित पत्रकार परिषद में श्रीराम सेना के संस्थापक अध्यक्ष श्री. प्रमोद मुतालिक ने वक्तव्य किया । उस समय उन्होंने यह प्रतिपादित किया कि, हिन्दू धर्म पर आनेवाली आपत्ति पर प्रतिबंध लगाने के लिए साथ ही हिन्दुओं का प्रभावी संगठन हो, इसलिए यहां राज्यस्तरीय हिन्दू अधिवेशन का आयोजन किया गया है ।

यहां के पत्रिका भवन में संपन्न पत्रकार परिषद के लिए हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. गुरुप्रसाद, सनातन संस्था की कर्नाटक राज्य प्रसारसेविका कु.  प्रियांका स्वामी, श्रीराम सेना के उत्तर कर्नाटक संगठन प्रमुख श्री. बसवराज  बुदिहाळ भी उपस्थित थे । श्री. गुरुप्रसाद ने राज्यस्तरीय अधिवेशन का उद्देश्य स्पष्ट किया ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *