Menu Close

सांखळी (गोवा) : ‘रणरागिणी’ के हिन्दू महिला संगठन सम्मेलन में ‘लव जिहाद’ विरोधी कानून बनाने की मांग

महिला संगठन सम्मेलन में उपस्थित महिलाएं

सांखळी – गोवा विधानसभा के 12 जनवरी को होने वाले शीतकालीन सत्र में ‘लव जिहाद’ विरोधी कानून पारित किया जाए, ऐसी सर्वसम्मत मांग हिंदू जनजागृति समिति की ‘रणरागिणी’ शाखा की ओर से 4 जनवरी की शाम सांखळी नगरपालिका सभागृह में आयोजित हिंदू महिला संगठन सम्मेलन के माध्यम से की गई। इस सम्मेलन में सांखळी नगरपालिका की नगराध्यक्ष सौ. सिद्धी प्रभु, अधिवक्ता सौ. स्वाती केरकर, रणरागिणी की सौ. राजश्री गडेकर और हिंदू जनजागृति समिति के गोवा राज्य सह-समन्वयक श्री गोविंद चोडणकर ने मार्गदर्शन किया।

‘लव जिहाद’ के विरोध में कानून रूपी हथियार आवश्यक! – अधिवक्ता सौ. स्वाती केरकर

अधिवक्ता सौ. स्वाती केरकर ने कहा, “‘लव जिहाद’ एक सुनियोजित षड्यंत्र है। ‘लव जिहाद’ घातक है और इसके विरोध में घर-घर जागरूकता फैलनी चाहिए। कानून एक हथियार है और उसका उपयोग हमें ‘लव जिहाद’ के विरोध में करना चाहिए। मकर संक्रांति के अवसर पर वाण (उपहार) के रूप में हिंदू जनजागृति समिति द्वारा प्रकाशित लव जिहाद, हलाल जिहाद, धर्मांतरण विरोधी आदि ग्रंथ देकर समाज में जागरूकता बढ़ानी चाहिए।”

बच्चों में अच्छे संस्कार डालना आवश्यक! – सौ. सिद्धी प्रभु

सांखळी नगरपालिका की नगराध्यक्ष सौ. सिद्धी प्रभु ने कहा, “हमें अपने बच्चों में बचपन से ही अच्छे संस्कार डालने चाहिए। बच्चों से संवाद करना चाहिए और उनसे खुलकर बात करनी चाहिए। उनके व्यवहार और बोलचाल पर ध्यान देना चाहिए।”

अपना ज्वलंत इतिहास याद रखें! – गोविंद चोडणकर

हिंदू जनजागृति समिति के गोवा राज्य सह-समन्वयक श्री गोविंद चोडणकर ने कहा, “हमें अपना ज्वलंत इतिहास याद रखना चाहिए। आज माता जिजाऊ और रानी पद्मिनी जैसी विभूतियों को आदर्श मानना समय की आवश्यकता है। गोवा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में ‘लव जिहाद’ विरोधी कानून बने, इसके लिए स्थानीय विधायकों से मिलकर उनसे ऐसी मांग करनी चाहिए।”

रणरागिणी की सौ. राजश्री गडेकर ने अपने मार्गदर्शन में ‘लव जिहाद’ के षड्यंत्र के बारे में जानकारी दी। सम्मेलन में सांखळी नगरपालिका की पूर्व नगराध्यक्ष सौ. रश्मी देसाई, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सौ. शुभदा सावईकर, हरवळे पंचायत की सरपंच सौ. प्रतीक्षा नाईक सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। इस अवसर पर हिंदू जनजागृति समिति द्वारा प्रकाशित ‘लव जिहाद’ ग्रंथ का बड़े पैमाने पर वितरण किया गया।

Latest News