Menu Close

हिंदू राष्ट्रकी स्थापनाके लिए हिंदुओंमे धर्मजागृति करें ! – स्वामी महेश योगी

ज्येष्ठ कृष्ण १४, कलियुग वर्ष ५११५   

 

हिंदू राष्ट्रकी स्थापना विषयपर उद्बोधन सत्रमें आर्य समाज, उत्तरप्रदेशके स्वामी महेश योगीजीने अपने विचार व्यक्त किए ।

हिंदू राष्ट्रकी स्थापनाके लिए हिंदुओंमे जागृति कैसे करें ?, इस विषयपर उत्तरप्रदेशके आर्य समाजके स्वामी महेश योगीजीने मार्गदर्शन किया । उन्होंने कहा, हिंदुओंके मंदिर तो हैं; किंतु उनमें धर्म बतानेवाला कोई नहीं है, यह वास्तविकता है । इसके विपरीत, अन्य पंथीयोंकी स्थिति है । अतएव, हिंदू राष्ट्रकी स्थापनाके लिए हिंदुओंमे धर्मजागृति करनेकी आवश्यकता है ।   

स्वामी महेश योगीजीने कहा,..

१. प्रत्येक हिंदूसे यदि पूछा जाए की आपको रामराज्य चाहिए ? तो सभी कहेंगे, चाहिए । किंतु इसके लिए हिंदुओंको पहले समझाना होगा कि यह कार्य हिंदुत्वनिष्ठ हिंदू ही कर सकते हैं, अन्य नहीं । 

२. कुछ हिंदू जागृत तो हैं; किंतु वे धर्मनिरपेक्षताका स्वांग करते हैं । उन्हें समझाना होगा कि धर्मके बिना मनुष्य पशुसमान होता है ।
३. प. बंगालमें बांग्लादेशी घुसपैठ होना, अन्य राज्योंको भी संकट लगना चाहिए । राष्ट्रहितमें सभी राज्योंको संगठित होना चाहिए । इसके लिए प्रांतवाद तथा भाषावाद नष्ट कर तथा जातिवादको मिटाकर हिंदूके रूपमें सभीको एकत्र आना होगा ।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *