Menu Close

भोपाल : भाजपा पदाधिकारी पर धर्मांध कांग्रेसी समर्थकों ने तलवारों से किया आक्रमण, कटी उंगलियां

भोपाल – राजधानी में चुनाव खत्म होते ही रंजिशों का दौर शुरू हो गया है। देर रात हबीबगंज थाना क्षेत्र में कांग्रेस पक्ष के समर्थकों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया ।

भाजपा समर्थकों का आरोप है कि, मध्य विधानसभा से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के समर्थकों ने भाजपा नेता देवेंद्र ठाकुर पर जानलेवा हमला किया है। इस दौरान ठाकुर की उंगलियां कट गई हैं।

पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पूरे मामले में फारुक राइन उर्फ मिनी, शाहरुख, असलम, बिल्लू, बिलाल, अकबर अहद, आमिर दद्दे को आरोपी बनाया गया है, जो फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।

हमले में भाजपा अरेरा मंडल कार्यकर्ता झुग्गी झोपड़ी जिला कार्यालय मंत्री देवेंद्र सिंह ठाकुर के बाएं हाथ का पंजा बीच से आधा कट चुका है। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्रोत : बंसल न्यूज

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *