Menu Close

सोनभद्र में धर्मांतरण के आरोप में 42 लोगों पर मुकदमा, नौ आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र में पुलिस ने 42 लोगों के खिलाफ प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से भारी मात्रा में ईसाई धर्म में धर्मांतरित कराने की पुस्तकें एवं प्रचार प्रसार सामग्री मिली है।

एएसपी कालू सिंह ने शुक्रवार को बताया कि चोपन थाना क्षेत्र के मलहिया टोला के नरसिंह ने पुलिस को एक तहरीर दी थी। बताया कि कुछ लोगों द्वारा आदिवासियों और गरीबों को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म में परिवर्तित कराया जा रहा है, जिसके आधार पर 42 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। गुरुवार को देर शाम नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में पुस्तकें, अन्य प्रचार सामग्री, लैपटॉप एवं आडियो आदि बरामद किए हैंl

चंगाई सभा में भोली जनता को प्रलोभन देकर मतांतरण कराने का आरोप अभियुक्तगण आदिवासी बहुल्य जिले की भोली जनता को चंगाई सभा का आयोजन कर विभिन्न प्रलोभन देते थे। आर्थिक रूप से विभिन्न अवसरों पर उनकी आवश्यकताओं का लाभ उठाकर, धन, वस्तु एवं अन्य आवश्यक सामग्री बांटते थे और ईसाई धर्म से जोड़ने के लिए तैयार करते थे।

बरामद पुस्तक व सामग्री

10 बाइबिल पुस्तक, 13 पवित्र शास्त्र, तीन जागो भारत हिन्दुस्तान पुस्तक, तीन ग्लोबल डे आफ प्रेयर टीम पुस्तक, तीन परमेश्वर और परिवार पुस्तक, एक अदद सबसे महान रहस्य पुस्तक, एक प्रभु का आनन्द पुस्तक, एक प्रभु इशा मशीह पुस्तक, एक बहुत काम की पुस्तक समेत 46 प्रचार सामग्री बरामद।

स्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *