Menu Close

प्रत्येक हिन्दू परिवार की महिलाओं को शिक्षा के साथ-साथ धर्मशिक्षा भी देनी चाहिए – सुनील घनवट, हिन्दू जनजागृति समिति

सोलापुर (महाराष्ट्र) – यहां के सोमवंशी आर्य क्षत्रिय समाज, सोलापुर की ओर से ‘लव जिहाद एवं हलाल जिहाद के दुष्परिणाम एवं उस पर उपाय’ इस विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया था । इस व्याख्यान में हिन्दू जनजागृति समिति के महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ राज्य संगठक श्री. सुनील घनवट ने उपस्थितों का मार्गदर्शन करते हुए कहा, ‘‘वर्तमान में लव जिहाद की भयावह भीषणता ध्यान में रखते हुए प्रत्येक हिन्दू कुटुंब की महिलाओं को शिक्षा के साथ ही धर्मशिक्षित होना चाहिए ।’’ इस अवसर पर समिति के श्री. राजन बुणगे ने भी मार्गदर्शन किया । इस व्याख्यान का आयोजन श्री. सुभाष गवळी एवं सोलापुर शहर के सांस्कृतिक प्रमुख श्री. ज्ञानेश्वर गवळी ने किया था । इस व्याख्यान का लाभ क्षत्रिय समाज की अनेक महिलाओं ने लिया ।

क्षणिकाएं

१. आयोजकों ने सभी महिलाओं को ‘हलाल जिहाद’ ग्रंथ भेट दिया ।

२. इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने हलालविरहित उत्पादों की ही खरीदी करने के साथ इस वर्ष ‘हलालमुक्त गणेशोत्सव’ मनाने का निर्धार किया ।

३. श्री. सुभाष गवळी ‘योगा क्लास’में यह विषय सुनकर प्रभावित हुए थे । यह विषय क्षत्रिय समाज की महिलाओं तक भी पहुंचना चाहिए, इस विचार से प्रेरित होकर उन्होंने २ दिनों में इस व्याख्यान का आयोजन किया ।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *