Menu Close

भोपाल में ‘हलाल जिहाद’ के विरोध में हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा व्यापारियों का प्रबोधन !

श्री. राम बंसल एवं श्री. राजेश हिंगोरानी को हलाल जिहाद ग्रंथ भेंट देते श्री. आनंद जाखोटिया साथ में श्री. कमल प्रेमचंदानी एवं अन्य व्यापारी

भोपाल (मध्य प्रदेश) – हलाल सर्टिफिकेशन के माध्यम से एक समानांतर अर्थव्यवस्था निर्माण की जा रही है । भारत सेक्युलर देश होते हुए भी किसी पंथविशेष की धार्मिक मान्यता सर्टिफिकेशन के माध्यम से सभी पर थोपना अनुचित है । हलाल सर्टिफिकेशन के माध्यम से चल रहे राष्ट्रविरोधी षड्यंत्र के विषय में जागृति करने की और बहिष्कार के माध्यम से उसका विरोध करने की आवश्यकता है, ऐसा प्रतिपादन हिन्दू जनजागृति समिति के मध्य प्रदेश एवं राजस्थान समन्वयक श्री. आनंद जाखोटिया ने किया ।

वे भारत विकास परिषद के श्री. कमल प्रेमचंदानी के प्रयासों से आयोजित व्यापारियों की बैठक में ‘हलाल जिहाद’ के विषय में प्रबोधन कर रहे थे । इस समय भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्री. राम बंसल, पार्षद श्री. राजेश हिंगोरानी, उद्योगपति श्री. विष्णु बंसल, श्री. कन्हैयालाल मोटवानी के साथ अन्य उद्योगपति उपस्थित थे । इस विषय पर विविध व्यापारी प्रतिष्ठानों द्वारा सरकार को ज्ञापन भेजना एवं कथावाचकों के द्वारा समाज में जागृति करने का निश्चय किया गया ।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *