Menu Close

हिन्दुओं के विरोध के बाद ‘फिनोलेक्स’ पाइप ने भगवान श्रीकृष्ण का अनादर करनेवाला विज्ञापन हटाया

हिन्दू जनजागृति समिति ने किया था ट्विटर द्वारा विरोध

पीवीसी पाइप और फिटिंग निर्माता ‘फिनोलेक्स’ आस्थापन भारत के प्रमुख पीवीसी पाइप उत्पादकों में से एक है। फिनोलेक्स ने कृष्णाष्टमी के अवसर पर शुभकामनाए देनेवाला एक विज्ञापन उनके अधिकृत फेसबूक पेज पर प्रसारित किया था, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण का अनादर किया गया था । विज्ञापन में भगवान श्रीकृष्ण के हाथों में बांसुरी के स्थान पर पीवीसी पाइप को दिखाया गया था। इससे करोडों हिन्दुओं की धार्मिक भावनाए आहत हुई ।

हिन्दू जनजागृति समिति ने यह ध्यान में आनेपर तुरंत इस ट्विटर से ट्विट कर विरोध किया था और साथ ही फिनोलेक्स से इस विज्ञापन को हटाने की मांग की थी। धर्मप्रेमियों के संगठित विरोध के कारण कुछ ही घंटों में फिनोलेक्स ने यह विज्ञापन अपने पेज से हटा दिया। किंतु उनकी ओर से इस विषय में कुछ प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *