Menu Close

महाराष्ट्र में नवरात्रोत्सव में मुसलमानों के प्रवेश पर होगी रोक – विश्व हिंदू परिषद

हिंदुओं से माथे पर तिलक लगाने का आवाहन

मुंबई – महाराष्ट्र में नवरात्रोत्सव के दौरान गरबा और डांडिया कार्यक्रमों में मुसलमानों के प्रवेश पर रोक लगाने का बड़ा निर्णय विश्व हिंदू परिषद ने लिया है। उत्सव के दौरान आयोजकों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, इसकी सूची भी परिषद की ओर से जारी की गई है। हिंदुओं की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उपस्थित लोगों के आधार कार्ड की जांच करने और माथे पर तिलक लगाने का आह्वान भी परिषद ने किया है।

परिषद ने कहा है, ‘यह देवी की उपासना का पर्व है। मूर्तिपूजा के विरोधी मुसलमान इस पर्व में क्यों सहभागी हों?

राज्य में नवरात्रि में एक लाख से ज्यादा जगहों पर गरबा होता है। विहिप ने कहा- लव जिहाद रोकने के लिए नियम बनाए गए हैं।

देवी की आराधना का पर्व है नवरात्रि

विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता और संयुक्त सचिव श्रीराज नायर ने कहा- नवरात्रि सिर्फ नाच-गाने का आयोजन नहीं, अपितु देवी की आराधना का पर्व है। पाबंदियों का उद्देश्य किसी समुदाय का विरोध नहीं है। विहिप इन्हें सतर्कता का कदम मानता है।

उन्होंने कहा कि नियमों का पालन कराने के लिए गरबा मंडपों में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता तैनात रहेंगे।

गरबा में पहचान छिपाकर आने के आरोप

नवरात्रि में गरबा कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों के शामिल होने के मामले सामने आते रहे हैं। कई बार पहचान छिपाकर गरबा में आने की शिकायतें भी हुई हैं। मध्य प्रदेश में राज्य सरकार की पहचान पत्र जांच की अपील के बाद कई गरबा आयोजकों ने गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाई थी। इंदौर में कुछ लोगों पर पहचान छिपाकर पंडाल में घुसने का आरोप लगा और पुलिस ने गिरफ्तारियां कीं।

Latest News