Menu Close

भोपाल : बच्चों को बाहर निकालकर 2 महिला शिक्षकों ने कक्षा में पढी नमाज

NCPCR ने संज्ञान लेते हुए जारी किया कारण बताओ नोटिस

मध्य प्रदेश के भोपाल में एक सरकारी ‍विद्यालय के अंदर नमाज़ पढ़ने का मामला सामने आया है। यह नमाज़ 2 टीचरों द्वारा बच्चों को क्लास से बाहर निकाल कर पढ़ी गई है। जानकारी के मुताबिक ऐसा हर दिन होता रहता है। मामला मंगलवार (28 फरवरी 2023) को प्रकाश में आया। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने इस घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नोटिस भेज कर मामले में जवाब तलब किया है।

दैनिक भास्कर के मुताबिक, मामला भोपाल के जहांगीराबाद क्षेत्र में आने वाले मॉडल सीएम राइज रशीदिया ‍विद्यालय का है। यहां की 2 महिला टीचरों पर आरोप है कि वो क्लास में नमाज पढ़ रहीं थीं। नमाज़ से पहले उन्होंने अपनी क्लास में पढ़ रहे सभी बच्चों को बाहर निकाल दिया था। वहीं उसी ‍विद्यालय में बाकी क्लास के अन्य टीचर सामान्य तौर पर पढ़ाई करवाते मिले। बताया जा रहा है कि दोनों टीचर की ये रोज की हरकत थी। मंगलवार को किसी ने इसका वीडियो बना लिया। दावा किया गया है कि दोनों टीचर हर दिन बच्चों को बाहर कर के नमाज़ पढ़ती हैं। शुक्रवार यानी जुमे के दिन उसी ‍विद्यालय कैम्पस में बच्चों को भी नमाज़ पढ़ाई जाती है।

बताते चलें कि जिस रशीदिया ‍विद्यालय में नमाज़ पढ़ने की जानकारी सामने आई है उसे मध्य प्रदेश में सीएम राइज के तौर पर पहले ‍विद्यालय के रूप में चुना गया था। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने इस घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने नोटिस भेज कर संबंधित अधिकारियों से जवाब माँगा है। 1 मार्च 2023 को किए गए अपने ट्वीट में प्रियांक ने लिखा, “बच्चों की पढ़ाई के मूल कार्य को रोक कर इस तरह की गतिविधि नहीं करनी चाहिए।”

स्रोत : ऑप इंडिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *