Menu Close

राज्य सरकार लव जिहादविरोधी कानून बनाएगी – एकनाथ शिंदे, मुख्यमंत्री

हिन्दू जनजागृति समिति के शिष्टमंडल को मुख्यमंत्री का आश्वासन !

बाएं से दूसरे श्रीकांत पिसोळकर (भगवा सदरा), श्यामसुंदर सोनी, सुनील घनवट, निवेदन स्वीकारते हुए एकनाथ शिंदे, विधायक भरतशेठ गोगावले, भूतपूर्व मंत्री डॉ. परिणय फुके, आनंद घारे

नागपुर– ‘लव जिहाद’ केवल प्रेमप्रकरण है, ऐसा प्रारंभ में लग रहा था; परंतु यह एक षड्यंत्र होने की बात हमारे भी ध्यान में आई है । लव जिहाद एवं धर्मांतर, इसके प्रति राज्यसरकार गंभीर है । राज्यसरकार लव जिहादविरोधी कानून बनाएगी, ऐसा आश्वासन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हिन्दू जनजागृति समिति के शिष्टमंडल को दिया ।

हिन्दू जनजागृति समिति एवं समस्त हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों की ओर से २१ दिसंबर को विधानभवन पर मोर्चा निकाला गया । इस मोर्चे के उपरांत समिति के शिष्टमंडल ने विधिमंडल में जाकर मुख्यमंत्री से मिले और राज्य में लव जिहाद एवं धर्मांतर विरोधी कानून बनाने की मांग की । इस विषय का निवेदन उन्हें दिया गया ।

शिष्टमंडल में बालासाहेबजी की शिवसेना पक्ष के मुख्य प्रतोद (इन पर पक्षअनुशासन के पालन का दायित्व है) विधायक श्री. भरतशेठ गोगावले, विधायक श्री. महेंद्र थोरवे, विधायक श्री. महेंद्र दळवी, भूतपूर्व मंत्री एवं भाजप के नेता डॉ. परिणय फुके, शिवसेना के भूतपूर्व सांसद श्री. आनंदराव अडसूळ, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के महाराष्ट्र राज्य के सचिव श्री. आनंद घारे, हिन्दू जनजागृति समिति के  विदर्भ समन्वयक श्री. श्रीकांत पिसोळकर, अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के नागपुर के सभापति, श्री. श्यामसुंदर सोनी उपस्थित थे । श्री. सुनील घनवट ने मुख्यमंत्री को लव जिहादविषय में विस्तृत जानकारी दी ।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *