Menu Close

मुंबई के पुलिस सहआयुक्त को निवेदन, ‘हलाल शो इंडिया’ कार्यक्रम रहित करने की मांग

विशेष शाखा के पुलिस उपायुक्त का कार्यवाही का आश्वासन !

बाएं से श्रीनिवास अंबट, विवेक घोलप, सुनील घनवट एवं प्रदीप नलावडे

मुंबई – यहां १२ एवं १३ नवंबर को होनेवाले ‘हलाल शो इंडिया’ कार्यक्रम रहित करने के विषय में ‘हलाल सख्तीविरोधी कृति समिति’की ओर से मुंबई के पुलिस सहआयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल की भेट लेकर उन्हें निवेदन दिया गया । इस अवसर पर विशेष शाखा के पुलिस उपायुक्त डॉ. शिवाजी राठोड से भी भेट ली । उन्होंने कहा कि वे इस विषय में जानकारी लेकर कार्यवाही करेंगे ।’ इस प्रसंग में अखिल भारतीय खाटिक समाज के राष्ट्रीय महासचिव श्री. विवेक घोलप, महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ में हिन्दू जनजागृति समिति के राज्य संगठक श्री. सुनील घनवट एवं समिति के मुंबई समन्वयक बलवंत पाठक एवं धर्मप्रेमी सर्वश्री श्रीनिवास अंबट, प्रदीप ओक एवं प्रदीप नलावडे उपस्थित थे ।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *