सर तन से जुदा का नारा देने के बाद गिरफ्तार किए गए हैदराबाद के एक इन्फ्लुएंसर और स्व-घोषित सामाजिक कार्यकर्ता सैयद अब्दहू कशफ को ज़मानत मिल गई है। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट में भाजपा के निलंबित नेता और विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ़ आपत्तिजनक बयानबाज़ी की थी। उन्होंने टी राजा सिंह के विवादित बयान के बाद ‘सर तन से जुदा’ का नारा लगाया था और इस विवादित नारे का बचाव किया था। तेलंगाना पुलिस की साइबर सेल ने वीडियो के वायरल होने के बाद कशफ को गिरफ़्तार किया है। सैयद अब्दहू कशफ के ख़िलाफ़ एक एफआईआर दर्ज की गई थी। अब उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
टी. राजा सिंह के खिलाफ 'सर तन से जुदा' का नारा लगाने वाले सैयद अब्दुहु कशफ को मिली जमानत#trajasingh #SyedAbdahuKashaf https://t.co/aW0T1b4ulF
— लोकमत हिन्दी (@LokmatNewsHindi) August 25, 2022
सोमवार की रात सैयद अब्दहू कशफ ने एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें वो सर तन से जुदा के नारे लगाते हुए और लोगों से हैदराबाद में दक्षिण क्षेत्र के डीसीपी कार्यालय के बाहर बीजेपी विधायक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रखने का आग्रह करते हुए दिखाई दे रहे हैं।








