Menu Close

झांसी : दोस्ती का दबाव बनानेवाले दानिश खान का छात्रा पर ब्लेड से हमला, गले-चेहरे पर 31 टांके लगे

झांसी में सोमवार शाम को धर्मांध युवक ने नाबालिग लडकी का गला रेत दिया। ब्लेड से गर्दन और मुंह पर ताबड़तोड़ 5 से 6 वार किए। इसके बाद मौके से भाग गया। घायल लडकी को सिविल अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर है। डॉक्टरों ने 31 टांके लगाए हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

लहूलुहान हालत में पहुंची कोचिंग

अर्चना (काल्पनिक नाम) ग्वालियर रोड की रहने वाली है। वह 12वीं की छात्रा है। रोजाना की तरह सोमवार शाम करीब 4 बजे मिशन कम्पाउंड के पास इंग्लिश की कोचिंग करने जा रही थी। रास्ते में करारी गांव निवासी दानिश खान खड़ा था। उसने लड़की की गर्दन पर ब्लेड से हमला कर दिया।

एक लडकी ने बीच-बचाव कर पीड़िता को बचाया। लहूलुहान हालत में लड़की किसी तरह कोचिंग पहुंची। जहां से टीचर ने अस्पताल पहुंचाया। उसके बाद परिजनों को सूचना दी।

पीड़िता की मां बोली – 2 साल से कर रहा परेशान

पीड़िता की मां ने बताया, “दानिश खान बेटी को पिछले करीब दो साल से परेशान कर रहा है। उसने कोचिंग से उसका नंबर हासिल कर लिया था। वह अलग-अलग नंबरों से फोन कर दोस्ती करने के लिए दबाव बनाता था। रोजाना कोचिंग आते-जाते समय उसका पीछा कर छेड़छाड़ करता था।”

मां ने बताया, “आरोपी धमकी भी देता था। डर के कारण बेटी ने घर में किसी को कुछ नहीं बताया। जब बेटी ने उससे बात करने से मना किया तो उसने हमला कर दिया। दानिश बेटी से करीब 8 से 10 साल बड़ा है।” पीड़िता के पिता नहीं है। तीन बहनों में वह सबसे छोटी है। एक भाई है।

स्रोत : भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *