Menu Close

‘हमारी आबादी 75%, तो नियम भी हमारे हिसाब से बनें’, मुस्लिम समाज ने विद्यालय में बदलवा दी वर्षों से चली आ रही प्रार्थना

  • शरिया के अनुसार चलने के लिए क्या गढवा भारत में है या पाकिस्तान में ? 
  • केंद्र सरकार और झारखंड राज्य सरकार इस विषय पर ध्यान देकर संबंधितों पर शीघ्र कार्यवाही करें ! – सम्पादक, हिन्दुजागृति

झारखंड के गढवा में धर्म के नाम पर शिक्षण संस्थानों में मनामानी का मामला सामने आया है। यहां मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा सालों से चली आ रही प्रार्थना को भी सांप्रदायिकता का रंग दिया जा रहा है। यहां मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर ग्रामीणों ने दबाव देकर कहा कि, ‘स्थानीय स्तर पर मुस्लिम समाज की आबादी 75 प्रतिशत है, इसलिए नियम भी हमारे अनुरूप ही बनाने होंगे। विद्यालय की प्रार्थना भी हमारे हिसाब से होगी’। मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रधानाध्यापक को वर्षों से विद्यालय में चली आ रही प्रार्थना को बदलने के लिए विवश कर दिया।

प्रधानाध्यापक द्वारा सूचना दिए जाने पर मुखिया शरीफ अंसारी ने बवाल मचानेवाले मुस्लिम समुदाय के युवकों को विद्यालय संचालन में किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं किए जाने के लिए समझाया लेकिन ग्रामीण जब नहीं माने तो मुखिया ने गांव वालों के अनुसार ही प्रधानाध्यापक को विद्यालय संचालन की सलाह दी। मामले में प्रभारी जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमार मयंक भूषण का कहना है कि, विद्यालय में प्रार्थना सभा को अपने हिसाब से कराने को लेकर विद्यालय के शिक्षकों को विवश किए जाने की सूचना मिली है। इसकी जांच कराई जाएगी। सरकारी आदेश की अवहेलना करने की किसी को अनुमती नहीं दी जाएगी।

स्रोत : टीवी 9

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *