Menu Close

असम : गुवाहाटी में दो मंदिरों में अज्ञातोंद्वारा तोडफोड, पुलिस ने कानूनी कार्यवाही का दिया आश्वासन

असम के गुवाहाटी में अज्ञात बदमाशों ने दो मंदिरों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना भेटपारा इलाके की बताई जा रही है। स्थानीय पुलिस को सूचित किया कि स्थानीय लोगों द्वारा दो मंदिरों में देवताओं की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त पाया गया। स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया।

पुलिस ने कहा कि, उन्होंने जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गुवाहाटी के उप पुलिस आयुक्त सुधाकर सिंह ने कहा कि सड़क किनारे बने दो मंदिरों में तोड़फोड़ की सूचना मिली है। हम घटना की जांच कर रहे हैं, वहीं जल्द ही दोषियों को पकड़ लिया जाएगा और उचित सजा दी जाएगी।

रिपोर्ट के अनुसार, एक प्रत्यक्षदर्शी ने गुवाहाटी प्लस को बताया कि, वे उपद्रवी लोग भेटापाड़ा में शिव प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने और शिवलिंग को नाले के पास में फेंकने के बाद एक दूसरे मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा को भी उखाड़कर फेंकने की कोशिश की। हालांकि, वशिष्ठ थाना के अंतर्गत आने वाले इस मंदिर में ग्रिल लगे होने के कारण जब तोड़फोड़ में कामयाबी नहीं मिली तो ग्रिल के बाहर लगे एक प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया।

स्रोत : डेली न्यूज

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *