Menu Close

मध्य प्रदेश : दोस्त रिजवान के साथ मिलकर महिला ने पति बबलू की हत्या कर धड घर में गाडा

हाथ-पैर और गर्दन अलग-अलग फेंके

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महिला द्वारा अपने दोस्त के साथ मिल कर पति की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के बाद महिला के दोस्तों ने उसके पति की लाश के कई टुकड़े किए। अलग-अलग टुकडों को अलग-अलग जगहों पर दफनाया गया। आरोपित महिला का नाम सुनीता है। मृतक पति का नाम कुशलेन्द्र उर्फ़ बबलू था। हत्या में सहयोगी महिला के दोस्त का नाम रिजवान है। घटना 5 फरवरी (शनिवार) की है जिसका खुलासा शुक्रवार (25 फ़रवरी) को हुआ। पुलिस ने आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल रिज़वान और भैय्यू की तलाश की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हत्या गला दबा कर की गई थी। महिला का पति बबलू आए दिन अपनी पत्नी से झगड़ा करता था। इस बीच 40 साल की सुनीता का परिचय 35 साल के रिजवान से हो गया। घटना के दिन खाने में बबलू को नशीला पदार्थ दे दिया गया। बाद में बेहोशी की हालत में उसका गला घोंट दिया गया। पुलिस का मानना है कि शरीर के बाकी टुकड़े अलग-अलग जगह फेंक कर धड़ को जमीन में गाड़ दिया गया है। बाथरूम की खुदाई में पुलिस को कुछ न मिला। बाद में महिला ने दूसरी जगह बताई। खुदाई के लिए JCB बुलानी पड़ी। 6 फिट नीचे मृतक का धड़ बरामद हुआ। वहीं शरीर के बाकी अंगों की तलाश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि सुनीता और रिज़वान के बीच शारीरिक संबंध भी थे। इसी के चलते उन्होंने बबलू को रास्ते से हटाने का निर्णय लिया था। अरोपिता सुनीता के दो बेटे हैं। इसमें एक का नाम प्रशांत और दूसरे का नाम ध्रुव है। इस घटना का खुलासा मृतका के 19 साल के बेटे ने शराब के नशे में किया। उसने अपने दोस्तों को बता दिया कि उसकी माँ ने उसके पापा को मार कर घर के बाथरूम दफना दिया है।

पुलिस के अनुसार, “महिला ने अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी। रिपोर्ट में उसने पति के 7 फरवरी से कहीं चले जाने की बात लिखी थी। हम बबलू की तलाश कर रहे थे। इस बीच हमें मुखबिर से पता चला कि महिला घर छोड कर भागने की तैयारी में है। संभवतः उसने अपने पति को कहीं मार कर गाड दिया है। इसी सूचना पर महिला को हिरासत में लेकर रात में पूछताछ की गई थी। इस दौरान उसने बताया कि उसने अपने एक दोस्त रिजवान और रिजवान के एक अन्य दोस्त भैय्यू के साथ मिल कर पति की हत्या कर दी है।”

“बबलू को भैय्यू और रिजवान ने मारा। हत्या करके मृतक को एक हरे रंग के ड्रम में रखा गया। अगले दिन सीवेज टैंक के बहाने महिला ने गड्ढा खुदवा कर उसको गाड दिया। महिला ने अपने बडे लडके की मदद से शरिर के कुछ हिस्से इंदौर के किसी क्षेत्र में फिंकवाए है। उसको बरामद किया जाएगा।”

मृतक का घर इंदौर के गणेशधाम कॉलोनी में है। हत्या गणेशधाम में करके उमरीखेड़ा कांकड में शव को दफनाया गया था। शव के साथ नमक डाल दिया गया था। मजदूर बुला कर ऊपर से प्लास्टर भी करवा दिया गया था। मजदूर भी ये नहीं समझ पाए की अंदर क्या है। पड़ोसियों से इस बीच सुनीता ने बाथरूम बनवाने की बात कही थी। पुलिस ने सुनीता को गुरुवार (24 फ़रवरी) को ही हिरासत में ले लिया था। खुदाई उसी की निशानदेही पर हो हुई है।

स्रोत : Opindia

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *