Menu Close

मुरादाबाद : बजरंग दल ने बंद कराई मुस्लिम युवक की ज्यूस की दुकान, लव जिहाद फैलाने का आरोप

मुरादाबाद – उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में गुरुवार शाम को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जयश्री राम के नारे लगाकर मुस्लिम दुकानदार की जूस की दुकान बंद करा दी। बताया जा रहा है कि शब्बू हिंदू इलाके में न्यू साईं जूस सेंटर के नाम से दुकान चला रहा था। शब्बू ने हिंदू इलाके बुद्धि विहार में न् 10-12 साल से यह दुकान खोल रखी थी। देर रात तक इस मामले को लेकर पुलिस – प्रशासनिक अधिकारी मझोला थाने पर डटे थे।

दुकान बंद कराने पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ता नवनीत शर्मा ने कहा कि, शब्बू ने लोगों को झांसा देने के लिए हिंदू नाम से दुकान खोल रखी थी। नवनीत ने कहा इसी दुकान पर काम करने वाला सलमान नाम का एक युवक 2 माह पहले एक हिंदू लड़की से छेडछाड के मामले में पॉक्सो एक्ट में जेल में बंद है। आरोप लगाया गया है कि, जूस सेंटर की आड में हिन्दू क्षेत्र में लव जिहाद को अंजाम दिया जा रहा है।

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हर-हर महादेव और जयश्रीराम के नारे लगाते हुए शब्बू की दुकान का शटर जबरन बंद करा दिया। चेतावनी दी कि यदि बाकी मुस्लिम दुकानदारों ने भी इस तरह हिंदू बस्तियों में नाम बदलकर दुकान खोली और अपनी दुकानें खुद से बंद नहीं कीं तो बजरंग दल उन्हें बंद कराएगा।

स्रोत : न्यूज 18

Latest News