Menu Close

कांग्रेसद्वारा वीर सावकरजी के अपमान के विरोध में महाराष्ट्र में हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनोंद्वारा ज्ञापन प्रस्तुति

वणी (यवतमाल) में शासन को ज्ञापन प्रस्तुति

तहसीलदार को ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए हिन्दू जनजागृति समिति की कार्यकर्ता

वणी : भोपाल (मध्य प्रदेश) में कांग्रेस के सेवादल के शिविर में स्वतंत्रतावीर सावरकरजी के संबंध में बदनामीकारक लेखन किए गए पुस्तकों का अनादर करनेवाले पुस्तकों का वितरण किया गया । हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से ज्ञापन प्रस्तुत कर इस पुस्तकपर प्रतिबंध लगाने की तथा पुस्तक के लेखक के विरुद्ध देशद्रोह का अपराध प्रविष्ट करने की मांग की गई । यह ज्ञापन यहां के उपमंडल कार्यालय के तहसीलदार देवेंद्र चपारिया के माध्यम से गृहमंत्री को भेजा गया ।

भोपाल में हाल ही में आयोजित कांग्रेस सेवादल के प्रशिक्षण शिविर में ‘वीर सावरकर – कितने वीर ?’ नाम से एक पुस्तक का वितरण किया गया । इस पुस्तक में स्वतंत्रतावीर सावरकरजी को बदनाम किया गया है । इस पुस्तक के माध्यम से देश में धार्मिक एवं सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न कर सामाजिक सौहार्द को बिगाडने का उद्देश्य होगा, यह शंका होती है । अतः इस पुस्तक पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई । हिन्दू जनजागृति समिति एवं अन्य हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों की ओर से धुळे एवं जळगांव जनपदों के चोपडा एवं यावल में प्रशासन को ज्ञापन प्रस्तुत किए गए ।

धुळे

यहां के उपजिलाधिकरा उमेश महाजन को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया । साथ ही जिलाधिकारी कार्यालय प्रांगण में जोरदार घोषणाएं कर विरोध प्रदर्शन भी किया गया । इस समय विश्‍व हिन्दू परिषद, हिन्दू एकता आंदोलन दल, बजरंग दल एवं श्रीराम उत्सव समिति की ओर से भी उपजिलाधिकारी को स्वतंत्ररूप से ज्ञापन प्रस्तुत किए गए ।

चोपडा (जलगांव)

चोपडा में १. तहसीलदार अनिल गावित को निवेदन देते हुए हिंदुत्वनिष्ठ

हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से ८ जनवरी को तहसीलदार अनिल गावित को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया । इस अवसरपर सर्वश्री विकास चौधरी, जनार्दन शिंदे, मनीष नेवे, राजेंद्र वराडे, केशव ताडे, सागर मराठे, प्रशांत पाटिल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

यावल (जलगांव)

यहां हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ता एवं सावरकरप्रेमी नागरिकों ने तहसीलदार जितेंद्र कुंवर को ज्ञापन प्रस्तुत किया । इस अवसरपर हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ता; महाकाल समूह के श्री. राहुल कोळी; सावरकरप्रेमी सर्वश्री महेश नन्नवरे, हितेश देशमुख, सोहन नारेकर एवं वासुदेव गैची उपस्थित थे ।

Latest News