Menu Close

यवतमाळ में राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन के माध्यम से हिन्दुत्वनिष्ठोंद्वारा ‘सनबर्न फेस्टिवल’ को विरोध !

यवतमाळ के आंदोलन में सहभागी हिन्दुत्वनिष्ठ और धर्मप्रेमी महिलाएं

यवतमाळ (महाराष्ट्र) : २८ दिसंबर को यहां के दत्त चौक पर विविध हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों की ओर से राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन किया गया। इस आंदोलन में हिन्दुत्वनिष्ठों ने पुणे में हो रहे संस्कृतिद्रोही सनबर्न फेस्टिवल का विरोध किया। आंदोलन में सनातन संस्था, हिन्दू जनजागृति समिति और अन्य हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों के विरोध में झूठे आरोप लगाकर उनको अपकीर्त करने के षड्यंत्र को रोकने की मांग भी की गई। डेढ घंटे में ४४५ धर्मप्रेमियों ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर आंदोलन को समर्थन दिया।

इस आंदोलन में गुरुदेव सेवा मंडल, महिला उत्थान मंडल, सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समितिसहित ३५ से ४० हिन्दुत्वनिष्ठों ने सहभाग भाग लिया।

क्षणिकाएं

१. विद्यालयीन छात्रों ने इस आंदोलन का उत्स्फूर्त प्रतिसाद दिया, साथ ही धर्मशिक्षावर्ग की महिलाएं भी आंदोलन में सम्मिलित हुईं !

२. हिन्दुत्वनिष्ठ श्री. मिलिंद ठोसर एवं गुरुदेव सेवा मंडल के श्री. प्रभाकर डंभारे ने ज्ञापन पर अधिकाधिक हस्ताक्षर हों; इसके लिए मार्ग से आने-जानेवाले नागरिकों का उद्बोधन किया।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News