Menu Close

कोलकाता के श्री सत्यानंद महापीठ के स्वामी म्रिगानंद महाराज की सनातन के साधक एवं हिन्दू जनजागृति समिति के कर्यकर्ताओं ने ली भेंट !

सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समिति के संयुक्त तत्वावधान में, हिन्दू राष्ट्र संपर्क अभियान के अंतर्गत संत भेंट

बाईं ओर से श्री अर्चना पुरी मां, स्वामी म्रिगानंद महाराज एवं श्री. शंभू गवारे

कोलकाता (बंगाल) : हाल ही में यहां के जादवपुर में हिन्दू जनजागृति समिति के श्री सुमंतो देवनाथ एवं श्री. शंभू गवारे ने श्री सत्यानंद महापीठ के स्वामी म्रिगानंद महाराज एवं उनकी गुरुमाता श्री अर्चना पुरी मां से भेंट कर सनातन संस्था एवं समिति के कार्य की जानकारी दी। साथ ही उन्हें सनातन के गोवा के आश्रम में आने हेतु आमंत्रित किया।

इस अवसर पर स्वामीजी ने समिति एवं संस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि, वे अपने स्तर पर पिछले ३५ वर्षों से हिन्दू राष्ट्र के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सत्यानंद महापीठ के संदर्भ में जानकारी दी एवं इस पीठ का उपयोग हिन्दू धर्म के एक व्यासपीठ के रुप में होने की इच्छा व्यक्त की !

इस भेंट के लिए भारत साधक समाज संस्था के श्री. अनिर्बान नियोगी एवं श्री. मानस रॉय ने विशेष प्रयास किए।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *