Menu Close

सिंध : हिन्दुओं के श्मशान घाट पर अतिक्रमण, प्रदर्शन शुरू

सिंध : पाकिस्तान के सिंध प्रांत के हैदराबाद में हिन्दुओं ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। स्थानीय प्रेस क्लब के बाहर धरने पर बैठे हिन्दु समुदाय के लोगों का आरोप है कि पुलिस और कुछ प्रभावशाली लोग मिलकर उनके इलाके के श्मशान घाट पर अतिक्रमण कर रहे हैं।

‘डॉन न्यूज’ के अनुसार, वालजी ठाकुर, डाक्टर अमर्शी ठाकुर, डॉक्टर मोहन और अन्य प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि, स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कुछ प्रभावशाली भू माफियाओं ने नारा जेल के पास श्मशान स्थल के कुछ हिस्सों पर कब्जा कर लिया और अब उन हिस्सों में हिन्दु समुदाय को अंतिम संस्कार नहीं करने दिया जा रहा है।

प्रदर्शनकारियों की मांग है प्रशासन उनकी मदद करे और कब्जाई जमीन को वापस दिलाए। साथ ही गैरकानूनी तौर पर अतिक्रमण में शामिल लोगों को भी सजा दिलाए।

धरना प्रदर्शन के दौरान लगातार प्रदर्शनकारी भू माफियाओं और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *