आगरा (उत्तर प्रदेश) में ‘राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन’ !
![](https://www.hindujagruti.org/marathi/wp-content/uploads/sites/9/2018/07/agra_rha.jpg)
आगरा (उत्तर प्रदेश) : शनिशिंगणापुर के श्री शनैश्वर मंदिर का सरकारीकरण एवं कर्नाटक की गठबंधन सरकारद्वारा हज हाऊस को क्रूरकर्मा टिपू सुलतान का नाम देने का विरोध करने के लिए यहां राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन किया गया।
इस आंदोलन में बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद, हिन्दू सेना, हिन्दू जनजागृति समिति, सनातन संस्था एवं अन्य हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों ने सहभाग लिया।
इस अवसर पर हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. ठाकुर सिंह एवं श्री. शुभम सोनी ने अपने विचार व्यक्त किए। श्री. सोनी ने कहा कि भाजप स्वयं को हिन्दुत्वनिष्ठ राजनीतिक दल कहलवाती है; परंतु उसकी कार्यपद्धति धर्मनिरपेक्ष नीति के अनुसार चल रही है, जिसमें हिन्दुहित की कोई बात नहीं है !
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात