चोपडा : यहां प्रजासत्ताक दिन के उपलक्ष्य में प्रातः ८ बजे छत्रपति शिवाजी चौक में हिन्दू जनजागृति समिति एवं स्वराज्य निर्माण सेना के संयुक्त विद्यमान में संपूर्ण ‘वन्दे मातरम्’ गायन किया गया ! कार्यक्रम के आरंभ में नगराध्यक्षा श्रीमती मनिषाताई चौधरी के शुभहाथों भारतमाता की प्रतिमा का पूजन तथा पुष्पमाला समर्पित की गई।
उस समय उपनगराध्यक्षा सीमा श्रावगी, गुंटनेता, ७ नगरसेवक, शिवसेना गुंटनेता सहित १७ नगरसेवक, स्वीकृत नगरसेवक श्री. प्रकाश राजपुत, श्री. बापू चौधरी, ३ सामाजिक कार्यकर्ता, भाजपा शहराध्यक्ष श्री. नरेंद्र पाटिल, स्वराज्य निर्माण सेना के श्री. सुनील सोनगीरे तथा हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात