Menu Close

चलचित्र ‘पद्मावती’ का प्रदर्शन नहीं होना चाहिए ! – ‘सकल राजपूत समाज’ एवं हिन्दुत्वनिष्ठों की मांग

सोलापुर (महाराष्ट्र) : इतिहास का विकृतिकरण करनेवाले चलचित्र ‘पद्मावती’ का प्रदर्शन न हो; इसलिए यहां के सकल राजपूत समुदाय एवं हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों की ओर से निवासी उपजिलाधिकरी अजित रेळेकर को निवेदन सौंपा गया ।

इस अवसरपर सकल राजपूत समुदाय के सर्वश्री जय साळुंके, बजरंग दल के जनपद संयोजक अंबादास गोरंटला, दीपक सुरवसे, अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के सुधीर बहिरवडे, केसरी प्रतिष्ठान के केदार पुजारी, आर्यवीर दल के सचिन करजगी, मोरया प्रतिष्ठान के सूरज चौहान, हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ताआें सहित अनेक हिन्दुत्वनिष्ठ उपस्थित थे ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News